फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife out of the house for girlfriend now husband condition do Halala with brother then I will keep him with

UP: कुछ दिन मायके क्या रही शौहर बना शैतान...फिर अपनाने के लिए रखी भाई संग हलाला करने की शर्त

Sat, 20 Apr 2024 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 12:11 PM IST
सार

शौहर ने प्रेमिका के लिए विवाहिता को घर से निकाल दिया। अब वापस ससुराल आने के लिए हलाला की शर्त रख दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 

विज्ञापन
wife out of the house for girlfriend now husband condition do Halala with brother then I will keep him with
हलाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका के लिए पत्नी को घर से निकाल दिया। ससुराल वापस आने पर भाई के साथ हलाला की शर्त रख दी। बात न मानने पर मारपीट कर तीन बार तलाक बोलकर मायके छोड़कर चला गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 

नाई की मंडी क्षेत्र एक युवती का  निकाह 19 अक्टूबर 2020 को शाहगंज के न्यू खासपूरा निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता ने बताया कि ससुराल पहुंचते ही पति ने किसी और महिला से प्रेम संबंध होने के बारे में बताया। कहा कि उसका जबरन निकाह कराया गया है। विरोध पर मारपीट करता। सास-ससुर भी पति का साथ देते। इस बीच अक्टूबर 2022 को बेटी को जन्म दिया। इसके बाद तो ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। एक दिन सास-ससुर ने बेटे के पसंद की बहू न होने का हवाला देकर मायके भेज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद वापस ससुराल आने पर देवर से हलाला की शर्त रख दी। कहा कि इतने दिन मायके में रहने की वजह से बेटे के साथ निकाह खारिज हो गया है। अगर पति के साथ रहना है तो देवर के साथ हलाला करवाना पड़ेगा। विरोध पर सुसराल वालों ने मारपीट की। इस दौरान एक कान से सुनाई देना बंद हो गया। 9 मार्च 2024 को दवा दिलाने के बहाने पति मारपीट कर  तीन बार तलाक बोलकर मायके छोड़कर चला गया। नाई की मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed