{"_id":"66a23a2779917daebf048b37","slug":"forest-department-and-wildlife-sos-team-caught-crocodile-from-the-pond-after-three-days-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ ने दिया चकमा: वन विभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम के उड़े होश, तालाब में जा छिपा...फिर ऐसे निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ ने दिया चकमा: वन विभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम के उड़े होश, तालाब में जा छिपा...फिर ऐसे निकाला बाहर
Thu, 25 Jul 2024 05:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:13 PM IST
सार
फिरोजाबाद के जसराना में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तीन दिन तक वन विभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम गांव में ढेरा डाले रही। इसके बाद तालाब को खाली कराया गया, जिसके बाद वो पकड़ में आ सका।
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना के एक गांव में तालाब में दिखाई दिए मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों एवं एसओएस वाइल्ड लाइफ की मदद से तीन बाद पकड़ लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को टीम अपने साथ ले गई। नहर के रास्ते मगरमच्छ तालाब तक पहुंच गया था। तालाब में मगरमच्छ होने पर ग्रामीण भयभीत थे।
विज्ञापन
थाना जसराना के गांव कौरारा बुजुर्ग के मजरा नगला बरी के तालाब में ग्रामीणों को तीन दिन पहले मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब में मगरमच्छ होने पर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने तालाब की तरफ अपने पशुओं को भेजना बंद कर दिया।ग्रामीणों द्वारा तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आशीष कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र कुमार, वन दरोगा सुधीर कुमार, वर रक्षक रामखिलाडी एवं रामबाबू मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। तालाब में पानी अधिक होने के चलते ग्रामीणों की मदद से पंप सेट लगवाकर उसे खाली कराया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह तालाब के खाली हो जाने पर मगरमच्छ दिखाई देने लगा। वन विभाग टीम ने आगरा में मौजूद एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर टीम गांव में पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत महसूस की।
क्षेत्रीय वन अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। तालाब में पानी होने के कारण उसे खाली कराया गया था। बृहस्पतिवार को एसओएस वाइल्ड लाइफ की मदद से मगरमच्छ को पकड़वाकर झाल गोपालपुर नहर पर छुड़वाया गया है।