फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest department and police raid on Kyori Ghat of Chambal, two boats destroyed

आगरा: चंबल नदी के क्योरी घाट पर वन विभाग व पुलिस का छापा, दो नावें की नष्ट

Tue, 14 Dec 2021 01:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 14 Dec 2021 01:02 PM IST
सार

बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि नावों के संचालन, मछलियों के शिकार और शराब की तस्करी की सूचना पर अंबाह के रेंजर दीपांकर के साथ मिलकर पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया था।

विज्ञापन
Forest department and police raid on Kyori Ghat of Chambal, two boats destroyed
chambal river - फोटो : chambal river

विस्तार

चंबल नदी के क्योरी घाट पर अवैध नाव के संचालन के साथ ही मछलियों के शिकार और शराब की तस्करी की सूचना पर सोमवार की शाम बाह और अंबाह के वन विभाग और पुलिस की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने दो नावों को पकड़कर नष्ट कर दिया। संचालक फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि नावों के संचालन, मछलियों के शिकार और शराब की तस्करी की सूचना पर अंबाह के रेंजर दीपांकर के साथ मिलकर पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया था। टीम को देखकर नाव संचालकों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद वे नाव छोड़कर बीहड़ में कूदकर भाग निकले। क्योरी घाट पर दो नावें मिलीं। जिनको नष्ट कर दिया गया। थी। दो नावों को नष्ट कर दिया गया है। रेंजर ने बताया कि संचालकों की अंबाह पुलिस पहचान कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

क्योरी घाट पर पहले भी वन विभाग ने नावों को पकड़ा था। एक बार दो नावों को जब्त किया गया था। जबकि दूसरी बार नाव को नष्ट किया गया था। पहले भी फायरिंग कर नाव संचालक नदी में कूदकर भागे निकले थे। मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed