मिशन एडमिशन: रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं विदेशी भाषा पाठ्यक्रम
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया कि केएमआई में संचालित रशियन, फ्रेंच और जर्मन भाषा के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त होते हैं। इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करके छात्र टूरिस्ट गाइड, शिक्षण संस्थानों, विभिन्न दूतावासों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भविष्य बना रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) के स्नातक सर्टिफिकेट व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन और संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया सकता है। संस्थान में संचालित विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं।
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया कि केएमआई में संचालित रशियन, फ्रेंच और जर्मन भाषा के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त होते हैं। इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करके छात्र टूरिस्ट गाइड, शिक्षण संस्थानों, विभिन्न दूतावासों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भविष्य बना रहे हैं। पर्यटन पुलिस को भी संस्थान में विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया गया था। जिससे वह विदेशी पर्यटकों के साथ संवाद स्थापित कर सकें।
जानकारी के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
केएमआई में प्रवेश के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं डॉ. केशव कुमार शर्मा से मोबाइल नंबर 9319114587) और डॉ. प्रदीप कुमार से मोबाइल नंबर 9412384479) नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
वर्ष 1953 में हुई संस्थान की स्थापना
केएमआई विश्वविद्यालय का पहला आवासीय संस्थान है। इसकी स्थापना 14 दिसंबर, 1953 में हुई थी। 28 जुलाई, 1954 को संस्थान के अधिनियम बनाए गए और जुलाई, 1955 से अध्यापन कार्य शुरू हुआ। संस्थान में हिंदी, संस्कृत, भाषा विज्ञान, विदेशी भाषा विभाग और जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग संचालित है।
महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं संस्थान के पूर्व छात्र
प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि संस्थान के पूर्व छात्र देश और विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं। डॉ. नीलाक्षी फूकन कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, अमेरिका में हिंदी शिक्षक हैं। डॉ. तनुजा पदारथ महात्मा गांधी संस्थान, मॉरीशस में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। डॉ. अनुपमा चतुर्वेदी, डॉ. युवराज सिंह, प्रो. एसपी सिंह, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. सूरजभान, डॉ. निशीथ वत्स, डॉ. गुंजन, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव विभिन्न विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में कार्य कर रहे हैं।
रशियन, जर्मन व फ्रेंच (डिप्लोमा) 30-30 ट्यूशन फीस 2275 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
रशियन, जर्मन व फ्रेंच (सर्टिफिकेट) 50-50 ट्यूशन फीस 2275 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
रशियन, जर्मन व फ्रेंच (एडवांस डिप्लोमा) 15-15 ट्यूशन फीस 2275 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
एमए हिंदी 30 ट्यूशन फीस 3235 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
एमए भाषा विज्ञान 30 ट्यूशन फीस 3235 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
भाषा विज्ञान (डिप्लोमा) 30 ट्यूशन फीस 3235 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
एमए संस्कृत 30 ट्यूशन फीस 3235 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
पीजीडीएमसी 20 ट्यूशन फीस 3235 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
एमए (फ्रेंच) 15 ट्यूशन फीस 8000 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
एमएससी (कंप्यूटेशनल लिंग्विस्टिक) 10 ट्यूशन फीस 8000 व परीक्षा फीस 2070 रुपये
(नोट: पीजीडीएमसी व एमएससी में 2000 रुपये डिजर्टेशन फीस भी एक बार जमा करनी होगी।)
आगरा में कोरोना: 455वीं मौत, तीन दिन बाद मिला एक नया पॉजिटिव, अब 56 सक्रिय मरीज