फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Update News Today One Positive Found And 455 Death Due To Covid

आगरा में कोरोना: 455वीं मौत, तीन दिन बाद मिला एक नया पॉजिटिव, अब 56 सक्रिय मरीज

Fri, 09 Jul 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Jul 2021 12:07 AM IST
सार

ताजनगरी में तीन दिन बाद एक मरीज मिला है। पिछले दो दिनों से संक्रमण शून्य रहा। कोई नया मरीज नहीं मिला था। जिले में गुरुवार को 7,832 लोगों की जांच की गई है। जिले में अब 56 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन
Agra Corona Virus Update News Today One Positive Found And 455 Death Due To Covid
कोरोना वायरस: आगरा में कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम चुकी है। पिछले 24 घंटे में एक नया संक्रमित और मिला है। दो मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में 56 सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार को एक और संक्रमित की मौत से मृतक संख्या 455 हो गई।

विज्ञापन

 
ताजनगरी में तीन दिन बाद एक मरीज मिला है। पिछले दो दिनों से संक्रमण शून्य रहा। कोई नया मरीज नहीं मिला था। जिले में गुरुवार को 7,832 लोगों की जांच की गई है। जिले में अब 56 सक्रिय मरीज हैं। 455 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार तक 12.37 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें कुल 25,715 मरीज मिले। 25,205 मरीज ठीक हो गए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.01 फीसदी है। 
विज्ञापन


बाह में 1237 लोगों को लगे टीके
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह क्षेत्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 1237 लोगों को टीके लगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस दौरान 172 मरीजों की कोरोना की जांच भी हुई। जिनमें कोई पॉजिटिव नहीं निकला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ कॉलोनियों में टूटी कोरोना की चेन
कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने से आठ कॉलोनियों में संक्रमण की चेन टूटी है। कुल संक्रमितों में से 55 से 60 फीसदी मरीज इन्हीं आठ कॉलोनियों में मिले थे। राहत की बात है कि बीते 15 दिन में इक्का-दुक्का ही संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि दूसरी लहर में 15200 मरीज संक्रमित हुए। इनमें से 7750 मरीज दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, खंदारी, सिकंदरा, ताजगंज, बल्केश्वर और शाहगंज में ही मिले हैं। 

पहली लहर में भी यही स्थिति रही और कुल संक्रमित मिले 10 हजार में से 5300 मरीज इन्हीं आठ कॉलोनियों में पाए गए थे। हर दिन इनमें कोरोना वायरस के मामले मिल रहे थे। अब बीते दो सप्ताह से इन आठ कॉलोनियों में 10 से भी कम मरीज मिले हैं। 

टीकाकरण में भी आगे
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि संक्रमण की दर इन आठ कॉलोनियों में सबसे ज्यादा थी, ऐसे में यहां के लोगों में टीकाकरण की दर भी अधिक है। शहर में टीकाकरण में यह कॉलोनियां सबसे आगे हैं।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: कान्हा की नगरी में भाजपा के बागी देंगे टक्कर, छह ब्लॉकों में कड़ा मुकाबला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed