फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   food

खाद्य सुरक्षा: बाह में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Wed, 20 Jan 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 20 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
food
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन और राशन कार्ड न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया। हंगामे और नारेबाजी के बीच उनकी अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों के धरने पर बैठने पर एसडीएम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और आपूर्ति निरीक्षक को जांच के लिए मौके पर भेजा। उन्होंने कस्बे के दो कोटेदारों की दुकानें बंद मिलने पर सील कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को चूड़ियां पहना दीं।
विज्ञापन

बता दें कि कोटेदारों की शिकायतों के संबंध में बाह के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। मंगलवार को भी कोटेदार ने उन्हें भगा दिया। गुस्साए ग्रामीण कोटेदार राजबाला और रमेशचंद्र की दुकान निरस्त कराने की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। राकेश सविता, मुन्नीलाल, अनिल यादव, अनीता, जगदीश, रामसेवक, मनोरमा आदि ने आपूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी का घेराव किया। कोटेदार गफ्फार हुसैन की दुकान को लेकर सभासद नगीना बेगम, मेहंदी हसन, रजिया, नूरजहां आदि ने अधिकारियों का घेराव किया। ग्रामीणों का गुस्सा देख एसडीएम ने जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा। टीम ने गफ्फार हुसैन और राजबाला की दुकानें बंद मिलने पर सील कर दिया। इसी दौरान वहां पहुंची महिलाओं ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामदत्त के हाथों में चूड़ियां पहना दी। इधर, मन्सुखपुरा के रेहा और कयेडी गांव के अशोक कुमार, प्रहलाद सिंह, बैजनाथ, रामविलास आदि ने छह महीने से राशन और मिट्टी का तेल न मिलने की शिकायत की। जरार के रघुवीर सिंह, बबलू, रघुवर दयाल, कैलाशी, रमवीर बघेल, राजकुमार आदि ने कहा कि कोटेदार न राशन दे रहे और न राशन कार्ड। क्यौरी के वीरेन्द्र सिंह ने नेतृत्व में 40 लोगों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच एसडीएम उमाशंकर ने पुराने कार्डों के आधार पर राशन वितरण का आश्वासन दिया। साथ ही जांच के लिए टीम गठित कर दी।
विज्ञापन

-----
अपनों के ही बना दिए राशन कार्ड
बाह। जुलाहपुरी बाह के कोटेदार गफ्फार हुसैन पर अपने ही घर के सदस्यों के राशन कार्ड बनाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपने भाई अंसार, बकीम, भतीजी रजिया, बुआ सकीना, भांजे अरसद के कार्ड बना दिए हैं। एसडीएम ने जांच कर कार्ड निरस्त करने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सभासद के फर्जी हस्ताक्षर पर अमीरों को दिए कार्ड
बाह। कोटेदार पर फर्जी हस्ताक्षर कर स्टाक का सत्यापन और कार्ड जारी करने का आरोप सभासद नगीना बेगम ने लगाकर जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जहां गरीब परिवारों के राशन कार्ड नहीं बनाए गए। वहीं अपात्रों को राशन कार्ड जारी कर दिए गए।
-----
राशन लेने गए विकलांग को पीट कर भगाया
बाह। मूक बधिर अमरुद्दीन के साथ राशन लेने की लाइन में लगने पर पीटने का आरोप उनकी बहन कौशर ने लगाया है। उनका कहना है कि राशन तो दिया नहीं भाई को पीटकर भगा दिया। ऐसी ही शिकायतें कुछ अन्य लोगों ने भी की।

-----------
पिनाहट और किरावली में भी कोटेदारों के खिलाफ शिकायतें  
पिनाहट/किरावली। पिनाहट के गांव क्यौरी के ग्रामीणों ने एसडीएम से कोटेदार रनवीर के खिलाफ शिकायत कर मिट्टी का तेल व राशन की कालाबाजारी करने और कार्ड धारकों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांचकर दुकान निरस्त कराने की मांग की है। मांग करने वालों में लाखन सिंह, रघुराज, माखन, राजाराम, भारत, वीरभान, विजय, रंजीत, वीरेंद्र भदौरिया, मुन्नालाल आदि शामिल रहे। वहीं, किरावली के गांव मुड़ियापुरा (अभैदौपुरा) के ग्रामीणों ने कोटेदार हाकिम सिंह के खिलाफ उपजिलाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी की। उन्होंने राशन और राशन कार्ड नहीं देने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले की जांच आपूर्ति निरीक्षक श्यामबाबू पासवान को दी है। इस दौरान रोहन शास्त्री, खजान सिंह, शिवा इंदौलिया, सोमवीर सिंह, भीमसेन, सरवन, धर्मवीर, उदय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed