फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flyer...Yam Hain Hum...If we don't follow traffic rules, we will take our lives

Agra News: फ्लायर.. यम हैं हम ...यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो हर लेंगे हम प्राण

Wed, 15 Jan 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Flyer...Yam Hain Hum...If we don't follow traffic rules, we will take our lives
कासगंज। यम हैं हम... यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो हम प्राण हर ले जाएगें। यातायात पुलिस ने लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान यम के वेष में कलाकारों ने वाहन चालकों को यातायात के नियम समझाए। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर 154 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

यातयात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने मंगवार को वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के साथ यमदूत के वेष में कलाकार वीके रावत ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यमदूत को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोग अपने मोबाइल फोन में जागरूकता कार्यक्रम वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन

यमदूत लोगों को हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट प्रयोग करें। बाइक व स्कूटी पर तीन सवारी न बैठा कर न चलें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं। दुर्घटना होने पर लोगों की जान चली जाती है। यातायात नियमों का पालन कर सावधानी से वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने नियमों को उल्लंघन करने पर 154 वाहन चालकों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े की नजर:
-रॉन्ग साइड पर वाहन चलाने पर -2
-नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर -2
-दोपहिया वाहन पर हेलमेट ना लगाने पर -80
5- चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट न लगाने पर -10
-शराब पीकर वाहन चलाने पर -01
7-नो पार्किंग में गाड़ी को खड़ी करने पर -28
8-अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन -31

वर्जन:
-यातायात पुलिस वाहन चालकों को अभियान चलाकर नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। यमराज के वेष में कलाकार के माध्यम से लोगों को नियमों के बारे में जागरूक किया। ताकि वे नियमों का पालन न करने से होने वाले खतरे को खतरे को समझ सकें। -आंचल चौहान,पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed