Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood water entered 20 villages of Patiali area

Agra News: पटियाली इलाके के 20 कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Tue, 18 Jul 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Flood water entered 20 villages of Patiali area
कासगंज। नरौरा बैराज से गंगा में लगातार बढ़ा हुआ डिस्चार्ज चल रहा है। मंगलवार को करीब 2 हजार क्यूसेक से अधिक का डिस्चार्ज बढ़ा। जिससे उफनती गंगा की धारा ने पटियाली इलाके के 20 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। गांव की आबादी तक पानी की दस्तक है, लेकिन गनीमत है कि आबादी के बीच पानी अधिक नहीं है। ग्रामीणों ने गांव के ऊंचे स्थानों पर रहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दतलाना गांव में लगातार बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। वहीं दतलाना का कच्चा बांध कटने पर पानी बढ़ने से अब उढ़ेर बांध को खतरा बढ़ता जा रहा है। बाढ़ प्रभावित गांव में ग्रामीणों का जन जीवन प्रभावित है। बाढ़ से 5 हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें जलमग्न हैं। इसी तरह गंगा में उफान जारी रहा तो जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बन सकती है। दतलाना गांव की आबादी में 4 दिन पहले से बाढ़ का पानी पहुंच गया था, लेकिन पानी और अधिक न बढ़े इसके लिए बांध को काटकर पानी गंगा की धारा में दोबारा डाला गया, लेकिन अब यह प्रयास मुसीबत बन गए हैं। क्योंकि यह बांध पूरी तरह से कटता जा रहा है और बांध के दोनों ओर कई कई फुट पानी पहुंच गया है। जिससे स्थिति चिंताजनक बन रही है। सबसे बड़े खतरे की बात यह है कि यहां से कुछ दूरी पर स्थित कच्चे उढ़ेर बांध को खतरा है। यह बांध बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे न्यौली शुगर मिल तक बाढ़ का प्रकोप रोका जाता है और 20 से अधिक गांव का इस बाढ़ से बचाव होता है। वहीं पटियाली इलाके के नौली फतुआबाद और टिकुरीनगला, राजेपुरकुर्रा, कादरगंजखाम, नगला मुंता, नगला मिहारी, सहवाजपुर, बमनपुरा, अजीतनगर, उलाई, किलौनी, किसौल, नगला जयकिशन सहित मूंज खेड़ा की आबादी में पानी की दस्तक है। आबादी में पानी भरा होने के कारण किलौनी किसौल के कई परिवारों ने ऊंचे स्थानों पर अपना सामान सुरक्षित किया है वहीं पशुओं को दूसरे स्थानों पर बांधना शुरू कर दिया है। बमनपुरा गांव में काफी पानी भरा हुआ है। लोग बाढ़ का पानी और बढऩे की आशंका को लेकर परेशान हैं। बमनपुरा के अरविंद का कहना है कि पानी बढ़ रहा है। सब खेतों में पानी भर गया है। मक्का, मूंगफली की फसलों को काफी क्षति हो रही है। यही आलम अजीत नगर गांव में बना हुआ है। नगला मूंता पर पानी भरने के बाद पानी बदायूं-मैनपुरी हाईवे पर दस्तक देने लगा है। गंगा के उफान से लगातार स्थिति खराब होती जा रही है। 20 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। जिनके खेतों तक पानी की दस्तक है और बूढ़ी गंगा में पानी मोहन नगला और हैबतपुर से निरंतर जा रहा है। किसानों को लगातार जलमग्न फसलों के खराब होने की चिंता सता रही है। किसौल के सुल्तान ने बताया कि उनके घर के चारों ओर गंगा की बाढ़ का पानी आ गया है। जिससे उन्होंने पड़ोसी गांव में अपना सामान पहुंचा दिया है। जिससे सामान खराब न हो। वहीं हैबतपुर के ओमप्रकाश ने बताया कि बाढ़ के पानी से लगातार फसलें खराब हो रही हैं। जिससे किसान बर्बादी के कगार पर हैं। मक्का और मूंगफली की फसलों को सर्वाधिक क्षति है। वहीं सहबापुर के रूप सिंह ने बताया कि दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव के लोग पानी भरने से परेशान हैं। आवाजाही में दिक्कतें हैं वहीं खेतों में पानी भरे होने से फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन


ये गांव घिरे बाढ़ के पानी से
बाढ़ के पानी से पंसौती, सुन्नगढ़ी, देवकली, बरौना, म्यूनी, हीरा नगला, खन्ना नगला, चकुरी नगला, पदमानगला, नगला मूंता, लहरा, दतलाना, उढ़ेर, खड़ेरी, रफातपुर, सिंकदरपुर ढाव, सुन्नगढ़ी, चकरा, नागर खिदरपुर, उलाईखेड़ा, सहवाजपुर, नगला हंशी, नगला जाटवान, पनसोती, म्यूनी, मेहोल, हिम्मतनगर बझेरा, गठौरा, जिझौल, नगला खुर्द, नगला खिमाई, नगला मनी आदि गांव भी घिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैराजों से पानी का डिस्चार्ज-
हरिद्वार- 86296 क्यूसेक।
बिजनौर- 165219 क्यूसेक।
नरौरा- 211074 क्यूसेक।
कछला ब्रिज- 163.90 मीटर के निशान पर।


- गंगा के जलस्तर में वृद्धि मंगलवार को भी हुई है। नरौरा से दो लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज और बढ़ गया। क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। खादर के खेतों में पानी भरा हुआ है। कुछ गांव की आबादी तक जलभराव हुआ है, लेकिन आबादी पूरी तरह से सुरक्षित है। सिंचाई विभाग और राजस्व टीमें लगातार अलर्ट पर हैं। अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed