फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flood situation in kasganj due to water level increase in ganga river

कासगंज जिले में मंडराया बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रहा गंगा का जल स्तर

Sun, 04 Aug 2019 04:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Aug 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
flood situation in kasganj due to water level increase in ganga river
उफान पर बह रही गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर लगातार बारिश से गंगा नदी में तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है। इससे कासगंज जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बैराजों से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो रविवार से गंगा में बाढ़ के हालात पैदा कर सकता है। बाढ़ की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से गंगा नदी में पानी धीमे धीमे बढ़ रहा है। हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार कि गंगा नदी में रविवार अथवा सोमवार से बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। सभी जिम्मेदारों को बांधों और घाटों की निगरानी के लिए मुस्तैद कर दिया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सिंचाई विभाग, सेतु निगम, राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखें और हर पल रिपोर्ट करें। गंगा नदी में शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को पानी 25 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराजों से पानी की स्थिति

- 70483 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 50768 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 25405 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- 162.25 मीटर के निशान पर कछला पुल पर गंगा का जलस्तर।

उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। बैराजों से छोड़े गए पानी पर पल पल नजर रखी जा रही है। बाढ़ प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि हरिद्वार बैराज से छोड़े गए पानी से नरौरा पर काफी दबाव बढ़ेगा। रविवार से गंगा नदी में पानी बाढ़ की स्थिति तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed