{"_id":"6992386afda43f645604030f","slug":"five-year-old-innocent-child-dies-after-drowning-in-a-pond-agra-news-c-25-1-agr1008-990565-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तालाब में डूबने से पांच साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तालाब में डूबने से पांच साल की मासूम की मौत
Mon, 16 Feb 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मासूम की मौत: मृतका अनुष्का का फाइल फोटो
बाह। जरार के मजरा बाग का पुरा में रविवार दोपहर तालाब में डूबने से 5 साल की मासूम अनुष्का की मौत हो गई। वह घर से खेलने के लिए निकली थी। मासूम का शव मिलते ही परिवार में मातमी कोहराम मच गया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
बाग का पुरा के उमेश की 5 साल की बेटी अनुष्का ने रविवार की सुबह मंदिर में जल चढ़ाया था। अनुष्का की मां रेखा, ताई रेखा देवी ने बताया कि मंदिर से आई अनुष्का खेलने के लिए घर से निकली थी। रविवार दोपहर 12 बजे करीब वह तालाब किनारे पड़ी मिली। आनन फानन में परिवार के लोग बाह सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम का शव देखते ही परिवार में मातमी कोहराम मच गया। बाग का पुरा शोक में डूब गया। हादसे की जानकारी पर बाह पुलिस अस्पताल पहुंच गई। परिजनों से घटना की जानकारी ली। लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि तालाब में डूबने से बच्ची की मौत हुई है।
बाग के पुरा के वीरपाल की बेटी रंजो रविवार की दोपहर मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थी। तालाब किनारे खेल रहे बच्चे भूत का हल्ला मचा रहे थे। रंजो ने बताया कि वह ठिठकी, बच्चों ने बताया कि तालाब में भूत है। नजर गढ़ाई, तो तालाब के पानी में अनुष्का की शर्ट दिखाई दी। उसे निकालने के लिए तालाब में कूद गई। शोर मचने पर अनुष्का की ताई रेखा देवी पहुंच गई। उन्होंने अपनी साड़ी तालाब में रंजो की ओर फेंकी, लेकिन अपनी जान जोखिम में डाल कर रंजो ने अनुष्का को उठाया और बाहर निकाल लाई। रंजो ने बताया कि अनुष्का की हालत देख कर उसकी चीख निकल गई थी। प्रत्यक्षदर्शी अनुष्का को निकालने वाली रंजो के साहस की सराहना कर रहे थे, कसक ये थी कि वह जिंदा नहीं निकली।
विज्ञापन
- तालाब में डूबने से मरी अनुष्का उमेश की तीन बेटियों में मझली थी। बड़ी आंशी (8), छोटी जान्हवी (3) है। उमेश दिल्ली में बेलदारी का काम करता है। घर पर बेटियों के साथ पत्नी रेखा रहती है। अनुष्का की मौत के सदमे में रेखा सुधबुध खो बैठी है। उसे संभालने वाले भी अपनी आंखाें में आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। तालाब में डूबने से अनुष्का की मौत होने से गांव के लोग सदमे में हैं। बच्चे तालाब के किनारे खेलते रहते हैं। गांव के लोगों ने तालाब के किनारे तारबंदी कराने की मांग की है, जिससे भविष्य में कोई और बच्चा हादसे का शिकार न हो।