फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five-year-old girl missing from home dead body found in pit today in mathura

Mathura: घर से लापता हुई पांच साल की मासूम, सुबह-सुबह गड्ढे में मिला शव

Sun, 18 Dec 2022 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 11:57 AM IST
सार

मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र से शनिवार की शाम खेलते वक्त गायब हुई पांच वर्षीय बालिका का शव राधाकुंड-छटीकरा मार्ग स्थित एक पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिला है। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Five-year-old girl missing from home dead body found in pit today in mathura
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राधाकुंड में खेलते समय घर से लापता हुई पांच साल की बच्ची का शव रविवार की सुबह गड्ढे में मिला। शनिवार की शाम लापता हुई बच्ची का शव मिलने की सूचना पर गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची के शव को बाहर निकाला। बच्ची की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड कस्बे में रहने वाले राकेश की पांच वर्षीय बेटी राधिका शनिवार शाम पांच बजे खेलते-खेलते लापता हो गई थी। परिजन ने रात और सुबह तक उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लग सका। राधाकुंड-छटीकरा मार्ग स्थित कन्हैया ढाबे के पीछे पानी से भरे एक गड्ढे में राहगीरों ने बच्ची का शव देखा तो यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटा, कैश नहीं ले जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण विशेन, सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा और प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान राकेश की बेटी राधिका के रूप में हुई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लिया। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम से लापता बच्ची का शव पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिला है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि खेलते वक्त पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गई होगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मौत गड्ढे में डूबने से हुई है। दो डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed