{"_id":"639ea94c168e4b312d749d14","slug":"miscreants-cut-the-atm-with-a-gas-cutter-could-not-take-the-cash-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटा, कैश नहीं ले जा सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटा, कैश नहीं ले जा सके
Sun, 18 Dec 2022 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:16 AM IST
सार
पुलिस आसपास के परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर सुराग लगाने में जुटी है। गैस कटर से एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नही हो सके।
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में बस स्टैंड के समीप लिंक रोड पर बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए नगर के अंदर शनिवार की रात हिताची के एटीएम को गैस कटर से काट डाला। इसमें रखा लाखों रुपये का कैश चोरी करने का प्रयास किया। रविवार की सुबह एक व्यक्ति रुपये निकालने गया। इस दौरान उसे एटीएम कटा मिला। जानकारी पास पड़ोस के लोगों को दी, जिस पर वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल करते हुए पूरे मामले की जानकारी ली।
लिंक रोड पर हिताची का एटीएम संचालित है। रात में भी एटीएम खुला रहता था। रात में किसी समय बदमाश गैस कटर लेकर एटीएम में जा पहुंचे। इस दौरन उन्होंने कटर से एटीएम मशीन को काटकर पूरी नकदी पार करने का प्रयास किया। बदमाश एटीएम काटने का कटर सिलिंडर समेत औजार वही छोड़ गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए।
पुलिस आसपास के परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर सुराग लगाने में जुटी है। गैस कटर से एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नही हो सके। मामले की जांच की जा रही है। एटीएम में कैश कब डाला गया और कितना डाला गया, इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों के आने के बाद पता चलेगा। इसकी सूचना कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है।