{"_id":"64cb35643149764818073973","slug":"five-people-were-seriously-injured-after-truck-overturned-on-car-and-bike-in-agra-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सर्विस रोड पर कार और बाइक पर पलटा ट्रक, नीचे दबकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल; लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सर्विस रोड पर कार और बाइक पर पलटा ट्रक, नीचे दबकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल; लगा लंबा जाम
Thu, 03 Aug 2023 10:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:38 AM IST
सार
आगरा में सर्विस रोड पर कार और बाइक के ऊपर ट्रक पलट गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
Agra News: सर्विस रोड पर कार और बाइक पर पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एनएच-19 पर सिकंदरा सब्जी मंडी के पास बुधवार दोपहर 12 बजे तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया। ट्रक की चपेट में कार और बाइक सवार चार लोग आ गए। ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया गया।
विज्ञापन
ट्रक मथुरा की ओर से सिकंदरा की तरफ जा रहा था। ट्रक में टेंट का फर्नीचर लोड था। चालक ट्रक को अलवर से लेकर आ रहा था। कमला नगर में फर्नीचर उतारा जाना था। सब्जी मंडी से पहले महिंद्रा कार शोरूम के सामने ट्रक अनियंत्रित हो गया। रेलिंग तोड़ता हुआ सर्विस रोड पर पलट गया। एक कार और बाइक ट्रक के नीचे दब गई। कार पलटकर उल्टी हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिकंदरा थानाध्यक्ष आनंद कुमार शाही ने बताया कि कार में राहुल और विष्णु, जबकि बाइक पर अकबरा निवासी बृजेश सिकरवार और उनकी पत्नी थीं।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
ट्रक चालक भी घायल हुआ है। कार सवार प्राथमिक उपचार के बाद चले गए। बाकी तीनों का उपचार चल रहा है। ट्रक के तेज गति में होने की वजह से हादसा हुआ। ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया गया। इसके बाद सर्विस रोड पर आवागमन शुरू हो सका।