{"_id":"64cb19349ae2c43ebd0e515a","slug":"girlfriend-reached-firozabad-to-meet-boyfriend-after-friendship-on-facebook-here-police-took-her-into-custody-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें
Thu, 03 Aug 2023 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:30 PM IST
सार
युवक और युवती की फेसबुक पर दोस्ती हुई। चैटिंग शुरू हुई फिर प्यार हो गया। प्रेमिका 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची। फिर दोनों सरेआम सारी हदें पार कर गए और थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कासगंज के एक युवक की फेसबुक पर ग्रेटर नोएडा की एक किशोरी से दोस्ती हो गई। वह दोनों फेसबुक पर बात करने लगे। कुछ दिन में यह बात वाट्सएप चैट तक आ गई। यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने मिलने का प्लान बनाया, किसी नए शहर में। 30 जुलाई को किशोरी अपने प्रेमी से मिलने फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद आ पहुंची। उधर, कासगंज से युवक भी आ गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों एक दिन शिकोहाबाद में रुके। मंगलवार को वह यहां से कहीं और जाने के लिए निकले। ओवरब्रिज के नीचे बैठकर बातें कर रहे थे। संदेश होने पर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों को पास में बुलाया। उनसे पूछताछ की। पूछताछ में जो सामने आया उसने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया। दोनों घर से भागे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि छह माह पूर्व कासगंज के संदीप से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों फेसबुक पर चैट करते रहते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर चैट होना शुरू हो गया। दोनों मोबाइल नंबर पर बात करने लगे। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे से मिलने की योजना बनाई। इसी प्लान के तहत 30 जुलाई को किशोरी और उसका प्रेमी अपने घरों से निकल आए।
यह भी पढ़ेंः- Eye Flu: फिरोजाबाद में एक महीने में बिक गई 3.60 करोड़ रुपये की आई ड्रॉप, तेजी से बढ़ रही बीमारी
यह भी पढ़ेंः- Eye Flu: फिरोजाबाद में एक महीने में बिक गई 3.60 करोड़ रुपये की आई ड्रॉप, तेजी से बढ़ रही बीमारी
दोनों शिकोहाबाद पहुंचे और यहां एक होटल में रूम लेकर रुके। एक अगस्त को दोनों कहीं जाने की फिराक में एटा चौराहे पर पहुंचे और वाहन का इंतजार करने लगे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध देख चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ेंः- व्यापारी की हत्या: बेटी का दर्द- '...तो जिंदा होते पापा, पैसे लेने के बाद भी झूठ बोलती रही दरोगा' और फफक पड़ी
यह भी पढ़ेंः- व्यापारी की हत्या: बेटी का दर्द- '...तो जिंदा होते पापा, पैसे लेने के बाद भी झूठ बोलती रही दरोगा' और फफक पड़ी
पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को हवालात में बंद कर दिया, जबकि किशोरी को थाने बैठा दिया। पुलिस की सूचना पर किशोरी की मां थाने पहुंच गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अपराध रमेश चंद्र का कहना है कि प्रेमी युगल थाने में हैं। सूचना पर लड़की की मां थाने आ गई हैं।