फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five named in 85 lacks fraud case

85 लाख की धोखाधड़ी में पांच नामजद

Sun, 08 Aug 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
five named in 85 lacks fraud case
आगरा। थाना हरीपर्वत में शमसाबाद रोड स्थित दया नगर निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान ने धोखाधड़ी, धन हड़पने, मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुकदमे में पदम प्राइड निवासी गोविंद अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, गोपालकुंज निवासी विकास जैन, अमित और अन्य परिवारीजनों को नामजद किया है। सुरेंद्र के आरोप के मुताबिक, उन्हें गोविंद अग्रवाल, विकास जैन और अमित जैन ने लुहारगली में जीर्णशीर्ण मकान की जगह पर व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने 25 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद विभिन्न चेक से 60 लाख रुपये और दे दिए। इसमें सुरेंद्र सिंह का 70 प्रतिशत और गोविंद का 30 प्रतिशत हिस्सा था। एग्रीमेंट के अनुसार, संपत्ति को बेचने और एडवांस के रूप में लेने के अधिकारी सुरेंद्र के पास ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों वो लुहार गली गए तो पता चला कि उक्त संपत्ति का बैनामा गोविंद अग्रवाल ने विकास जैन, अमित जैन, गोविंद अग्रवाल की पत्नी सुनीता अग्रवाल, बेटे अंकुर और अन्य के नाम कर दिया। 14 अप्रैल को दो मित्रों के साथ गोविंद अग्रवाल के घर गए। अमित जैन और विकास जैन ने मारपीट कर दी।
सुरेंद्र ने एसएसपी से शिकायत की। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि संपत्ति की खरीद से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed