फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First U girder placed near Taj East Gate metro station in Agra

आगरा: ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन के पास रखा गया पहला यू गर्डर, प्राथमिक कॉरिडोर में रखे जाएंगे 196

Sat, 13 Nov 2021 12:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 12:58 PM IST
सार

एमडी कुमार केशव ने बताया कि प्राथमिक कॉरिडोर के एलीवेटेड तीन स्टेशनों के बाद अब चार भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को चारों स्टेशनों के लिए टेंडर खोला गया है। 

विज्ञापन
First U girder placed near Taj East Gate metro station in Agra
आगरा मेट्रो का रखा गया यू गर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो का पहला गर्डर शुक्रवार को फतेहाबाद रोड पर ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन के पास रखा गया। बीते साल दिसंबर में काम शुरू होने के 11 माह के अंदर मेट्रो रेल कारपोरेशन ने यह पहला यू गर्डर रखा है। फतेहाबाद रोड पर तैयार किए जा रहे प्राथमिक कॉरिडोर में 196 यू गर्डर रखे जाएंगे। 28 मीटर लंबे गर्डर का वजन 150 टन है।

विज्ञापन


यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि 11 माह के अंदर पहला यू गर्डर रखना बड़ी उपलब्धि है। यह गर्डर प्रीकास्ट तकनीक से बनाए गए हैं। क्रेन की मदद से यू गर्डर को दो पिलर के बीच रखा गया। यह पुराने बॉक्स गर्डर की तुलना में ज्यादा उपयोगी है। दोनों छोर पर जगह ज्यादा होने से सिग्नलिंग उपकरण लगाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


आगरा में संसदीय कमेटी ने किया निरीक्षण: मेट्रो, स्मार्ट सिटी के देखे काम, आज होगी योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल मॉन्यूमेंट अथॉरिटी से मिली अनुमति
यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन एमडी कुमार केशव के मुताबिक ताजमहल, आगरा किला, जामा मस्जिद समेत केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की परिधि में आ रहे मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए नेशनल मान्यूमेंट अथॉरिटी ने चार स्टेशनों के लिए अनुमति जारी कर दी है। चारों स्टेशनों को पहले चरण में अथॉरिटी की अनुमति मिली है। अन्य स्मारकों और एलीवेटेड स्टेशनों, रूट के लिए अनुमति की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही उनके  लिए भी अनुमति मिल जाएगी।
 
शुरू होगा चार भूमिगत स्टेशनों का निर्माण 
एमडी कुमार केशव ने बताया कि प्राथमिक कॉरिडोर के एलीवेटेड तीन स्टेशनों के बाद अब चार भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को चारों स्टेशनों के लिए टेंडर खोला गया है। पूरी प्रक्रिया पूरी होने में चार माह का समय लग जाएगा। मार्च के बाद से भूमिगत स्टेशनों के लिए खोदाई शुरू कराई जाएगी। सबसे पहले शाहजहां पार्क में उद्यान विभाग की जमीन के पास प्रस्तावित भूमिगत स्टेशन का काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed