फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parliamentary Committee inspected the works of Agra Metro and Smart City

आगरा में संसदीय कमेटी ने किया निरीक्षण: मेट्रो, स्मार्ट सिटी के देखे काम, आज होगी योजनाओं की समीक्षा

Sat, 13 Nov 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 12:16 AM IST
सार

शहरी विकास एवं आवास की संसदीय कमेटी शुक्रवार को आगरा पहुंची। कमेटी में शामिल सांसदों ने पहले दिन आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट और स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया। आज योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
Parliamentary Committee inspected the works of Agra Metro and Smart City
सांसदों ने देखे आगरा मेट्रो के कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी विकास एवं आवास की संसदीय कमेटी ने शुक्रवार को ताजनगरी में मेट्रो रेल के प्राथमिक कॉरिडोर, आगरा स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया। सांसदों ने यूपी मेट्रो कारपोरेशन के एमडी कुमार केशव से पूछा कि 8800 करोड़ रुपये खर्च वाली आगरा मेट्रो को चलाने का खर्च कैसे निकालोगे और यूरोपियन बैंक से लिए गए लोन को कैसे चुका पाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में आई संसदीय कमेटी ने यूपी मेट्रो के प्राथमिक कॉरीडोर में ताज ईस्ट गेट स्टेशन साइट का निरीक्षण किया। कमेटी चेयरमैन जगदंबिका पाल ने पूछा कि मेट्रो कब चल पाएगी तो कुमार केशव ने जवाब दिया कि 6 किमी रूट पर 2023 दिसंबर तक मेट्रो का ट्रायल शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


मेट्रो के संचालन के खर्च के सवाल पर केशव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कॉमर्शियल उपयोग के लिए जमीन दी है, वहीं मेट्रो स्टेशनों पर व्यावसायिक इस्तेमाल, विज्ञापन, टिकटों से संचालन का खर्च और लागत निकलेगी और लोन भी चुका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Parliamentary Committee inspected the works of Agra Metro and Smart City
आगरा में संसदीय कमेटी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

बाग बनाया है तो फूल तो खिलाओ
संसदीय कमेटी ने फतेहाबाद रोड पर ट्राइडेंट होटल केसामने ऑटोमेटिक स्मार्ट टॉयलेट को देखा और पानी के बिना इसके उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने सफाई के लिए कर्मचारी तैनात करने को कहा। इसके बाद स्मार्ट सिटी द्वारा फतेहाबाद रोड के सुंदरीकरण को देखा, जिस पर उन्होंने बागीचे को देखकर नाखुशी जताई। 

उन्होंने कहा कि बाग बनाया है तो फूल तो उगाओ। एक पौधा भी ऐसा नहीं लगाया गया, जिसमें फूल उगते हों। इसी जगह इंटरलॉकिंग टाइल्स पर एतराज किया, जिसे बदलने के लिए नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने कहा कि जल्द बदल दिया जाएगा।

आज करेंगे योजनाओं की समीक्षा
संसदीय कमेटी में शामिल सांसद जगदंबिका पाल, राम चरण बोहरा, शंकर लालवानी, सुनील कुमार सोनी, एमवीवी सत्यनारायण, बेन्नी बेहनान, श्रीकुमार केटकर, रामचंद्र जांगरा, संजय सिंह ने इसके बाद नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर देखा, जहां सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि आगरा में स्मार्ट सिटी, मेट्रो के काम में कुछ समय लगेगा। 

उम्मीद है कि बेहतर तरीके से योजनाएं तय समय पर पूरी होंगी। समिति अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल देखे। कमेटी आज अधिकारियों के साथ अमृत योजना तथा योजनाओं की समीक्षा करेगी। इस दौरान नगर विकास सचिव अनिल कुमार, डीएम पीएन सिंह, नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट सिटी के कार्यों की शिकायत
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक नगेंद्र प्रसाद दुबे ने संसदीय कमेटी के चेयरमैन सांसद जगदंबिका पाल को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट सिटी योजनाओं में की गई गड़बड़ियों की जानकारी दी। दुबे ने कहा कि दो साल से स्मार्ट सिटी के काम चल रहे हैं, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च करने पर भी सड़कें खोदकर छोड़ दीं हैं, इससे प्रदूषण हो रहा है। 

फतेहाबाद रोड पर ऑफिस, कॉलोनियां और प्रमुख होटल हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी अधिकारी सड़कों का निर्माण नहीं करा रहे। जो लाइटें लगवाई गई, वह लंबे समय से बंद पड़ी हैं। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed