{"_id":"6a475e37f4ba75b8b30debdf","slug":"fire-safety-lapses-exposed-at-chc-state-women-s-commission-chief-orders-action-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अस्पताल में गंदगी और खराब फायर सिस्टम पर महिला आयोग सख्त, सुधार के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अस्पताल में गंदगी और खराब फायर सिस्टम पर महिला आयोग सख्त, सुधार के दिए आदेश
Fri, 03 Jul 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:31 PM IST
सार
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने एत्मादपुर सीएचसी के निरीक्षण में फायर सेफ्टी और सफाई व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं महिला संरक्षण गृह में दो साल से रह रही औरैया की महिला को उसके परिवार से मिलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बृहस्पतिवार को एत्मादपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और यमुनापार के कालिंदी विहार स्थित महिला संरक्षण गृह का निरीक्षण किया। अस्पताल में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। आग बुझाने के इंतजाम भी खराब मिले।
लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बावजूद एत्मादपुर सीएचसी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। निरीक्षण में पाया गया कि अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी उपकरण केवल दिखावे के लिए टंगे हैं और वे चालू हालत में नहीं हैं। इसके अलावा परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली। अस्पताल की बदहाल सफाई व्यवस्था की मरीज और तीमारदारों ने भी शिकायतें कीं। अस्पताल में खामियां मिलने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
इसके बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महिला संरक्षण गृह पहुंचीं। औरैया की रहने वाली एक महिला पिछले दो साल से अपनों की राह देख रही है, लेकिन उसका परिवार उसे लेने नहीं आ रहा है। भावुक कर देने वाले इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि महिला के परिवार की पूरी जानकारी निकाली जाए। आयोग खुद उनके परिजन से सीधे बात करेगा और यह पता लगाएगा कि वे आखिर किस वजह से अपनी बेटी को घर वापस नहीं ले जा रहे हैं। महिला को हर हाल में उसका हक और परिवार मिलना चाहिए।