फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in cattle shed causes panic

Agra News: पशुओं के बाड़े में आग से अफरातफरी

Mon, 13 Apr 2026 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fire in cattle shed causes panic
फतेहपुर सीकरी। ग्राम डाबर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक पशु बाड़े में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। ग्रामीणों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। केशव और राजवीर (पुत्रगण महाराज सिंह) के बाड़े में लगी आग से वहां रखा भूसा, ईंधन, अनाज और अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाड़े का ताला तोड़कर अंदर बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed