फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire, cotten

पटाखे की चिंगारी से 10 लाख की रुई जलकर हुई राख

Mon, 28 Oct 2019 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
fire, cotten
कासगंज के गंजडुंडवारा में रुई के गोदाम में लगी आग - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। रविवार की रात्रि पटाखे की चिंगारी से रुई के गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखी 10 लाख रुपये की रुई जल गई। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग को बुझाया।
विज्ञापन

बाग पंचायती के निकट शंकरलाल का रुई का गोदाम है। दीपावली की रात्रि कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। इसमें उठी चिंगारी गोदाम में रखी रुई में लग गई। देखते ही देखते चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। समीप में बने मकान में शंकरलाल परिजनों के साथ रहे थे। वह लोग आग से घिर गए। उन्हें लोगों ने जैसे तैसे कर बहार मकान से बाहर निकाला। घटना की सूचना दमकल विभाग दी गई। दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग को बुझाना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर पालिकाध्यक्ष संजीव महाजन एवं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में बताया। उपजिलाधिकारी शिवकुमार एवं सीओ गवेंद्र सिंह गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा। लगभग तीन घंटा की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। गोदाम स्वामी ने बताया कि गोदाम में लगभग 10 लाख रुपये की रुई थी, जो जल गई।
विज्ञापन

शटर को तुड़वाने को मंगाई जेसीबी
गंजडुंडवारा। दीपावली की रात्रि गोदाम में लगी आग के बाद शटर काफी गर्म हो गया। गोदाम में लगी आग के शटर खुलते ही लपटे बाहर आने के भय कोई भी शटर का उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। ऐसी स्थिति में जेसीबी को बुलाया गया और गोदाम के शटर को जेसीबी से तोड़ा गया। इसके बाद ही आग को बुझाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो पार्ट्स की दुकान मे लगी आग
कासगंज। सर्कुलर रोड पर साहू ऑटो पार्ट्स की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे आसपास के लागो में खलबली मच गई। लोगों ने स्वयं आग को बुझाने के प्रयास किए। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग का बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed