फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in three-storey hardware showroom

हार्डवेयर के तीन मंजिला शोरूम में लगी भीषण आग

Thu, 31 Mar 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three-storey hardware showroom
मैनपुरी। शहर के राधा रमन रोड स्थित एक हार्डवेयर के तीन मंजिला शोरूम में बुधवार की रात किसी कारण के चलते आग लग गई। दमकल के कई वाहन आग बुझाने के लिए पहुंच गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संचालक की माने तो आग में करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हुआ है।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार गुप्ता राधारमन रोड एक्सचेंज के सामने मां दुर्गा प्लास्टिक दरवाजा के नाम से हार्डवेयर का शोरूम संचालित करते हैं। बुधवार को रात करीब 12 बजे शोरूम के नीचे वाली मंजिल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आसपास के लोगों ने धुंआ व आग की लपटें देख धर्मेंद्र को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद धर्मेंद्र मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर दमकल के करीब 10 वाहन आग बुझाने के लिए पहुंच गए। भीषण आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को करीब तीन घंट तक कड़ी मशक्कत करना पड़ी। तब कहीं जाकर आग पर काबू किया जा सका। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। शोरूम में लगी आग में प्लास्टिक के दरवाजा आदि सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम में बुधवार की देर रात आग किस कारण से लगी इसको लेकर अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। संचालक के अनुसार आग कैसे लगी, इसके बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed