{"_id":"696fb36ff03e34381100989f","slug":"fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-fridge-and-cooler-burnt-to-ashes-agra-news-c-285-1-sagr1008-105007-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, फ्रिज-कूलर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, फ्रिज-कूलर खाक
Wed, 21 Jan 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
निबोहरा के गांव सलेमपुर धनकर में आग लगने से जला फ्रीज
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव सलेमपुर धनकर में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में अचानक आग लग गई। फ्रिज, कूलर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
गांव सलेमपुर धनकर निवासी पप्पू पुत्र अतर सिंह के घर में सोमवार रात करीब 12 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी होने पर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फ्रिज, कूलर सहित घर का अन्य सामान जल गया। पीड़ित किसान ने बताया आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।