फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in shop while filling gas in auto

Agra News: ऑटो में गैस भरते समय दुकान में लगी आग

Tue, 15 Oct 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in shop while filling gas in auto
सोरोंजी। तीर्थनगरी में मंगलवार की शाम को कछला गेट पर पीली कोठी मार्ग पर अवैध रूप से रसोई गैस सिलिंडर से ऑटो में गैस भरते समय आग लग गई। आग की चपेट में दुकान में 8 छोटे व 6 बड़े भरे हुए सिलिंडर आ गए। जोरदार धमाके की आवाज के साथ फट गए। इससे आसपास की दुकान व मकानों में दरार पड़ गई। मौके पर पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी उसकी लपटें काफी 15 फिट से ऊपर जा रही थीं।
विज्ञापन

घनी बस्ती के बीच कस्बे के अंदर दहलान निवासी सुनील गुप्ता लंबे समय से अवैध गैस रिफलिंग के कार्य में संलिप्त था। पीली कोठी रीड पर दुकान मालिक पूरन ने उसे अपनी दुकान किराए पर दे रखी थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कई बार सुनील से अवैध रिफलिंग का काम करने के लिए मना भी किया था। इसके बाद भी उसने लोगों की बातों को अनसुना कर दिया।
मंगलवार की शाम पांच बजे के लगभग वह ऑटो में गैस भर रहा था, तभी सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही आसपास के लोग अपनी दुकान-मकान छोड़कर दूर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में तेज धमाकों के साथ एक-एक कर चार सिलिंडर फट गए। इससे पास के मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं। सिलिंडर फटते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने दुकानदार सुनील के खिलाफ घनी बस्ती में अवैध रूप से रसोई गैस सिलिंडर से गैस रिफलिंग करने का मामला दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed