फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR will be registered in case of getting building plan approved using forged NOC

आगरा: सरकारी जमीन पर फर्जी एनओसी से पास कराया नक्शा, अब बिल्डर और इंजीनियर के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

Wed, 04 Nov 2026 09:35 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 04 Nov 2026 09:35 AM IST
सार

फर्जी एनओसी से नक्शा पास कराने के मामले में अधिकारियों ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मामले में जिम्मेदारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
FIR will be registered in case of getting building plan approved using forged NOC
आगरा विकास प्राधिकरण का कार्यालय

विस्तार

आगरा के धाकरान इलाके में सरकारी जमीन पर फर्जी एनओसी से नक्शा पास कराने के मामले में एडीए ने बिल्डर और इंजीनियर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की है। अमर उजाला में इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन और एडीए प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गए हैं। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि तत्कालीन एडीएम प्रोटोकॉल कार्यालय के नाम पर फर्जी पत्र तैयार किया गया था। इसे पोर्टल पर अपलोड कर नक्शा स्वीकृत कराया गया था। प्रशासनिक जांच में धांधली की पुष्टि हुई है। अब बिल्डर और इंजीनियर पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण में भी कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed