फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fine of five lakhs for negligence Found in CM Grid Scheme Works

Agra News: नगर निगम की टीम को सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में मिली खामियां, पांच रुपये का लगाया जुर्माना

Fri, 17 Apr 2026 11:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 17 Apr 2026 11:52 PM IST
सार

टीम को चाणक्य होटल के बीच पानी की पाइपलाइन में लीकेज भी मिला, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी निरीक्षण में उजागर हुई। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। 

विज्ञापन
Fine of  five lakhs for negligence Found in CM Grid Scheme Works
टीम को निरीक्षण में मिली कई खामियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम की टीम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क व सीवर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर पांच लाख रुपये के जुर्माने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता कृष्ण गोपाल और अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने शुक्रवार को अमर होटल से इंदिरा पुरम क्रॉसिंग तक के कार्यों का निरीक्षण किया। वाटर वर्क्स डिपो (डबल ट्री हिल्टन) से इंदिरापुरम क्रॉसिंग तक स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। वहीं अमर होटल से इंदिरापुरम क्रॉसिंग तक सीवर लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर था। 
विज्ञापन


निर्माण स्थल पर धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था, जिससे सड़क पर धूल उड़ रही थी। चाणक्य होटल के बीच पानी की पाइपलाइन में लीकेज भी मिला, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी निरीक्षण में उजागर हुई। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर साइड इंजीनियर और सुपरवाइजर को फटकार लगाई गई। टीम ने संबंधित कार्यदायी संस्था पर नगर आयुक्त से पांच लाख रुपये जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी लापरवाही सामने आएगी, संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed