{"_id":"6658c3421c1b429e450f132a","slug":"finance-worker-woman-resident-of-agra-crushed-by-dumper-dies-agra-news-c-163-1-eta1001-117568-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा निवासी फाइनेंस कर्मी महिला को डंपर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा निवासी फाइनेंस कर्मी महिला को डंपर ने रौंदा, मौत
Thu, 30 May 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
जलेसर/एटा। थाना शकरौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक डंपर ने स्कूटी सवार महिला फाइनेंस कर्मी को रौंद दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका आगरा की रहने वाली थी और जलेसर में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे गांव बदनपुर के पास यह हादसा हुआ। सपना (29) निवासी ईदगाह के पास आगरा की स्कूटी को डंपर ने पीछे से रौंद दिया। जिससे सपना व उसका चालक साथी ज्ञानप्रकाश निवासी इनौता थाना मनिया जिला धौलपुर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक घायल सपना को उठाया गया, उसने दम तोड़ दिया। वहीं ज्ञानप्रकाश का उपचार जलेसर सीएचसी पर चल रहा है।
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि सपना जलेसर में लाइट फाइनेंस कंपनी में काम करती थीं। बृहस्पतिवार को वह अपने साथी ज्ञानप्रकाश के साथ फाइनेंस कंपनी के काम के सिलसिले में रजावली चौराहे की ओर जा रही थीं। रास्ते में बदनपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ जलेसर कृष्णमुरारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- --