फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father Moon Lazarus was given tearful farewell he died in hospital in Delhi

Agra: फादर मून लाॅजरस को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, दिल्ली के अस्पताल में हुआ था देहांत

Thu, 10 Jul 2025 08:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 10 Jul 2025 08:50 PM IST
सार

महा धर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजलि ने कहा कि फादर मून लाॅजरस न केवल एक समर्पित पुरोहित थे, बल्कि एक सच्चे मसीही सेवक भी थे। उन्होंने पूरे मन, वचन और कर्म से प्रभु के राज्य के विस्तार के लिए कार्य किया।
 

विज्ञापन
Father Moon Lazarus was given tearful farewell he died in hospital in Delhi
चर्च में प्रार्थना करते पुरोहित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निष्कलंक माता महा गिरजाघर (सेंट पीटर्स) में फादर मून लाॅजरस को बृहस्पतिवार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पहले महा धर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजलि की अगुवाई में लगभग 200 पुरोहितों (फादर्स) और सिस्टर्स ने मिलकर प्रार्थना की, जिसके बाद पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया।
विज्ञापन


इस दाैरान पुरोहितों ने कहा कि आगरा धर्म प्रांत ने एक महान आत्मा को विदा किया है लेकिन उनका जीवन, उनके उपदेश, और उनका प्रेमपूर्ण व्यवहार हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेगा। प्रार्थना की गई कि प्रभु यीशु उन्हें अनंत जीवन प्रदान करें। उनके जीवन से हम सभी प्रेरणा लेते हुए सेवा और प्रेम के मार्ग पर आगे बढ़ें।
विज्ञापन


 

फादर मून लाॅजरस का बुधवार को नई दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से आगरा में भी शोक की लहर दाैड़ गई। अंतिम संस्कार में आए महा धर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजलि ने कहा कि फादर मून लाॅजरस न केवल एक समर्पित पुरोहित थे, बल्कि एक सच्चे मसीही सेवक भी थे। उन्होंने पूरे मन, वचन और कर्म से प्रभु के राज्य के विस्तार के लिए कार्य किया। शिक्षा, समाज सेवा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। 

अंतिम संस्कार में आए बच्चों से लेकर बड़ों की आंखों में उनकी सेवा के लिए आभार और उनके जाने का गम साफ झलक रहा था। शहर के सभी धर्मों के प्रमुख बिशप पीपी हबील, मौलाना उजैर आलम, महंत योगेश पुरी, बंटी ग्रोवर, सद्भावना कमेटी की वत्सला प्रभाकर, अजय बाबू, शमी अगाई, मधुरिमा शर्मा, नसरीन बेगम, राजू थॉमस, एसएस चौहान, अनिल बंसल, डेनिस सिल्वेरा, लॉरेंस मसीह, चौधरी फरहान कुरैशी, रेव पंकज इंद्रजीत सिंह, रेव अर्पण जेकब, रेव अनिल बी लाल, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed