{"_id":"6400e2d8d2eb5c9d6a068904","slug":"father-filed-two-cases-in-the-case-of-kidnapping-of-the-girl-student-kasganj-news-c-25-1-78510-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्रा को अगवा करने के मामले में पिता ने कराया दो केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्रा को अगवा करने के मामले में पिता ने कराया दो केस दर्ज
Thu, 02 Mar 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में पुत्री के अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री चार दिन पहले घर से परीक्षा देने के लिए निकली, इसके बाद उसे अगवा कर लिया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लापता छात्रा की बरामदगी का प्रयास कर रही।
पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी और हाईस्कूल की छात्रा बीते 27 फरवरी को घर से हाईस्कूल जाने के लिए निकली। लेकिन वह घर वापस नहीं आई। छात्रा के घर वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश शुरू किए। विद्यालय में जानकारी करने पर पता चला कि वह परीक्षा देने तो आई थी, इसके बाद घर चली गई। इस दौरान परेशान परिजन उसका पता लगाने के लिए रिश्तेदारी और उसकी सहेलियों के यहां जानकारी किए। लेकिन उसका कही पता नहीं चला। तलाश के दौरान पिता को पता चला कि सत्यम व राकेेश निवासी बहोरनपुर सिढ़पुरा उसे अगवा करके ले गए हैं। पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से छात्रा को बरामद करने का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।