{"_id":"69d2c60496e791a2500b400e","slug":"father-dies-after-being-hit-by-a-pickup-son-injured-agra-news-c-25-1-agr1008-1028246-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिकअप की टक्कर से घायल पिता ने तोड़ा दम, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिकअप की टक्कर से घायल पिता ने तोड़ा दम, बेटा घायल
Mon, 06 Apr 2026 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
किरावली। थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत किरावली-अछनेरा मार्ग पर शुक्रवार रात पिकअप मैक्स की टक्कर से घायल पिता की उपचार के दौरान जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई।
थाना किरावली के गांव पुरामना निवासी बच्चूसिंह (54 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपने बेटे मोहित के साथ पैदल अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे राज गार्डन के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप मैक्स ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चूसिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बच्चूसिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक के भतीजे सौरभ ने थाना किरावली में पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। बच्चूसिंह के चार बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी प्रिया शादीशुदा है, जबकि पायल (18), मोहित (16) और वंश (14) अभी पढ़ाई कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हो गई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद