फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehabad Road will be spruced up with Rs 6 crore to host the guests of the G-20 group

G-20: मेहमानों के स्वागत के लिए संवरेगी ताज नगरी, भरे जाएंगे फतेहाबाद रोड के 'जख्म'

Thu, 15 Dec 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 12:02 AM IST
सार

फरवरी में जी-20 समूह के प्रतिनिधियों की कॉन्फ्रेंस होंगी। ताजमहल के आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Fatehabad Road will be spruced up with Rs 6 crore to host the guests of the G-20 group
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 समूह के मेहमानों की मेजबानी के लिए फतेहाबाद रोड को छह करोड़ रुपये से चमकाया जाएगा। 7.5 किमी. सड़क का नवीनीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रस्ताव बनाया है। नए साल में सड़क तैयार हो जाएगी। फरवरी में कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष ताजमहल घूमने के लिए आगरा आ सकते हैं।

विज्ञापन

जर्जर हैं  ताजनगरी में सड़क 

ताज व्यू तिराहा, अग्रसेन चोक से ताजपूर्वी गेट और ताजनगरी में सड़क जर्जर हैं। पहले स्मार्ट सिटी, फिर मेट्रो व अन्य विभागों की खुदाई के बाद सड़क की एप्रोच बिगड़ गई है। पूरी सड़क का नवीनीकरण होगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार जल्द फतेहाबाद रोड निर्माण शुरू हो जाएगा। मेट्रो और पीडब्ल्यूडी दोनों इसका खर्च उठाएंगे। इसके अलावा ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और एत्माउद्दौला की सड़कें भी दुरुस्त होंगी। उन्होंने बताया कि फरवरी में जी-20 समूह के प्रतिनिधियों की कॉन्फ्रेंस होंगी। ताजमहल के आस-पास क्षेत्र में सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा की पत्नी ने डीआईजी को किया ट्वीट: साहब! पति को परेशान कर रहे थानेदार, लगा देते हैं नाइट ड्यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

  

4.50 करोड़ खर्च नहीं भरे गड्ढे

उधर, सड़कों के गड्डामुक्ति अभियान पर पीडब्ल्यूडी ने 4.50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। दो बार मियाद निकल गई। फिर भी ग्रामीण मार्गों से लेकर अन्य जिला मार्ग गड्डामुक्त नहीं हुए। शहर में जिन सड़कों की खुदाई चल रही है वहां धूल नियंत्रण के उपाय नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में पीडब्ल्यूडी की 1632 सड़कें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed