फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers will surround the headquarters of Dakshinchal Vidyut Vitran Nigam

Agra News: किसान करेंगे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय का घेराव

Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers will surround the headquarters of Dakshinchal Vidyut Vitran Nigam
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की समीक्षा बैठक रविवार को शीतला मंदिर परिसर में हुई। वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव विपिन शुक्ला ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करके 9 सितंबर के कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक किसानों को ले जाने की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव विपिन शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने 9 सितंबर को दक्षिणांचल विद्युत कार्यालय आगरा के घेराव के लिए जिले से 50 छोटे-बड़े वाहनों से 1000 किसानों को ले जाने का लक्ष्य तय किया है। पदाधिकारी गांव-गांव संपर्क करके लक्ष्य को पूरा करें। संगठन ने विद्युत विभाग की लापरवाह कार्यशैली, अघोषित विद्युत कटौती, किसानों को 15 घंटे की निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए घेराव करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत से ही विभाग किसानों की जायज बात को मानेगा। उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में जितेंद्र सिंह तोमर को आगरा मंडल का सचिव बनाया गया। इस मौके पर प्रशांत दीक्षित, ज्ञानसिंह रघुवंशी, राजीव शर्मा, संजय दीक्षित, वंदे कुमार, आशीष कुमार, अमोल पचौरी, रामनरेश शुक्ला, रामसिंह, देवांग त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed