फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers will be able to purchase fertilizer and seeds by paying online

ऑनलाइन खाद बीज खरीद सकेंगे किसान, बनाई नई व्यवस्था

Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to purchase fertilizer and seeds by paying online
कासगंज। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में खाद-बीज की दुकान खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस बीच नई व्यवस्था बनाई गई है कि किसान ऑनलाइन भुगतान कर खाद-बीज की खरीद कर सकेंगे। कृषि विभाग ने सरकारी खाद--बीज के गोदामों पर बीज उपलब्ध करा दिया है। गोदाम प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को परेशान न होने दें।
विज्ञापन

खरीफ फसल की बुवाई की शुरूआत से पहले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई। वैसे तो लॉकडाउन में खाद बीज की दुकानें बंद थीं, लेकिन फसल की बुवाई न पिछड़े, ऐसे में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने खाद-बीज की दुकान खोलने के आदेश जारी कर दिए। खाद बीज की दुकानें खुलनें लगी हैं, लेकिन संक्रमण के खतरे से बचने के लिए प्रशासन ने ऑनलाइन भुगतान की योजना बनाई है। निजी दुकानदारों और किसानों के बीच भी आपसी सामंजस्य बैठने लगा है। वे घर बैठे ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं तो दुकानदार उन्हें घर तक ही खाद-बीज उपलब्ध कराने की कोशिश में हैं। कृषि विभाग ने खाद-बीज की दुकानों पर कैशलैस व्यवस्था की है। क्यूआर कोड प्रभावी कर दिए हैं। जिससे कि किसान एप के माध्यम से खाद-बीज का भुगतान कर सकेंगे। इधर सरकारी गोदामों पर भी विभाग ने बीज उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed