फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers Struggle for Urea in Agra

किसानों के लिए बुरी खबर:डीएपी के बाद अब बाजार से यूरिया गायब, सहकारी समितियों पर लगे हैं ताले

Wed, 19 Nov 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Nov 2025 09:51 AM IST
सार

डीएपी के लिए किसानों ने लंबी लाइनें लगाईं, तो वहीं अब यूरिया की भी किल्लत शुरू हो गई है। बुवाई से पहले किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। हालांकि कृषि अधिकारी का कहना है कि यूरिया की कोई कमी नहीं है। 

विज्ञापन
farmers Struggle for Urea in Agra
यूरिया बैग

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में मौजूद साधन सहकारी समितियों पर जहां ताला लगा है। दुकानों से भी यूरिया गायब है। किसान यूरिया के लिए भटक रहा है। क्षेत्र में दो सहकारी समितियों के अतिरिक्त लगभग एक दर्जन से अधिक दुकानें भी मौजूद है। ब्लॉक मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति पर डीएपी के बाद अब किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। मगर वहां ताला लगा है। 
विज्ञापन


बमरौली कटारा स्थिति सहकारी समिति का भी यही हाल है। वहां भी किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। गेहूं की बुवाई शुरू हो चुकी है। सरसों, आलू और सब्जी की फसल में खाद की जरूरत है। छोटे किसानों को एक से दो पैकेट यूरिया की आवश्यकता होती है। मगर उन्हें समिति और बाजार की दुकान दोनों जगह से निराशा मिल रही है। दुकानदार किसानों की मजबूरी को देखकर 300 रुपये पैकेट मिलने वाली यूरिया को बढ़े हुए दामों में बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


करभना निवासी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यूरिया न समिति पर मिल रही है न बाजार में जिससे फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। महुआखेड़ा खेड़ा निवासी मनोज कुमार ने बताया की बमरौली कटारा स्थिति साधन सहकारी समिति पर डीएपी और यूरिया की आपूर्ति न होने से किसान परेशान हैं।बुढेरा निवासी राजकुमार ने बताया की समितियों पर एक पैकेट यूरिया के लिए सुबह से शाम तक कतार में खड़ा होना पड़ता है उसके बाद मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। समिति और निजी दुकानों पर भी स्टाक उपलब्ध कराया गया है। इसके बाद भी यदि किसानों को यूरियां नहीं मिल रही है तो वे अवगत कराएं उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। समितियों अथवा दुकानों पर वितरण ठीक से न होने की शिकायत मिलनें पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed