फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: फिरोजाबाद में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, देखें ब्रज में प्रदर्शन की तस्वीरें

Mon, 14 Dec 2020 01:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Dec 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest: Firozabad Police Arrests Samajwadi Party Leaders During Protest At Dabrai
किसान आंदोलन: प्रदर्शन करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय और कमिश्नरी का घेराव का कार्यक्रम है। आगरा मंडल में गांव से शहर तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की गई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। किसान आंदोलन के चलते सुबह से हाईवे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसान नेताओं की धरपकड़ का अभियान रातभर चलाया गया। जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज में कई समाजवादी पार्टी नेता हिरासत में लिए गए है। हालांकि पुलिस को चकमा देकर कुछ सपाई जिला मुख्यालय पर पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। सपा नेताओं को पुलिस लाइन में भेजा गया है। पुलिस लाइन में सपाइयों ने नारेबाजी भी की। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिलीप यादव को भी हिरासत में लिया गया। सपाइयों ने पुलिस लाइन में ही तख्तियां लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया।
Farmers Protest: Firozabad Police Arrests Samajwadi Party Leaders During Protest At Dabrai
मैनपुरी में हिरासत में लिए सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में किसान आंदोलन को लेकर सुबह से ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय है। सपा नेताओं के आवास के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। नवीन मंडी से आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश यादव को पुलिस ने सोमवार सुबह हिरासत में ले लिया।
Farmers Protest: Firozabad Police Arrests Samajwadi Party Leaders During Protest At Dabrai
फिरोजाबाद में हाईवे पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन के चलते हाईवे पर पुलिस की सख्ती से यात्री परेशान हुए। हाईवे पर एक-एक वाहन पुलिस ने जांच के बाद जाने दिया। लोगों को इससे परेशानी हुई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और दिल्ली जाने वाले रास्तों पर पुलिस कड़ी चौकसी और निगरानी रख रही है। किसान आंदोलन की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को हिरासत में लेकर थाना रामगढ़ में बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Protest: Firozabad Police Arrests Samajwadi Party Leaders During Protest At Dabrai
पुलिस ने रोके किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन को कलक्ट्रेट जा रहे किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह को हीराबाग़ में पुलिस ने रोका, बहस हुई। एसीएम पहुंचे, किसानों को नगला हवेली आवास ले जाकर ज्ञापन लिया।
रालोद के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल समेत अन्य नेताओं को लॉयर्स कॉलोनी स्थित घर पर ही पुलिस ने रोका। भारतीय किसान यूनियन के महासचिव प्रवेंद्र सिंह को बमरौली कटारा में नजरबंद किया।
विज्ञापन
Farmers Protest: Firozabad Police Arrests Samajwadi Party Leaders During Protest At Dabrai
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के घर के बाहर खड़े सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के लिए तहसील आ रहे थे लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के निवास को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed