फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: नकली किन्नरों ने बरातियों से मांगा 1100 रुपये नेग, दूल्हे का रोका रास्ता, ऐसे मिला 'छुटकारा'

Mon, 14 Dec 2020 11:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Dec 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Agra News: Fake Transgender Stoped Bride Car For Money
नकली किन्नरों से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा वाटर वर्क्स पर रविवार दोपहर को नकली किन्नरों ने विदा होकर जा रही दुल्हन का रास्ता रोक लिया। दूल्हे और बारातियों से 1100 रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर विवाद होने लगा। बाद में दूल्हे ने सौ रुपये देकर पीछा छुड़ा लिया। नकली किन्नरों ने बसों में भी वसूली शुरू कर दी। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर सभी चले गए। 
Agra News: Fake Transgender Stoped Bride Car For Money
यात्रियों से भिड़ते नकली किन्नर - फोटो : अमर उजाला
घटना रविवार दोपहर तकरीबन तीन बजे की है। एक दुल्हन के साथ दूल्हा और पांच बाराती वाटर वर्क्स चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तीन युवक आ गए। 
Agra News: Fake Transgender Stoped Bride Car For Money
यात्रियों से रुपयों के लिए झगड़ा करते नकली किन्नर - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि वह खुद को किन्नर बताने लगे। इसके बाद 1100 रुपये की मांग की। मगर, दूल्हे ने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई। मगर, वह रास्ता रोककर खड़े हो गए। दूल्हे ने सौ रुपये दे दिए। इस पर वह चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News: Fake Transgender Stoped Bride Car For Money
नकली किन्नरों से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि नकली किन्नरों का झुंड चौराहे पर रहता है। वह वसूली करता है। बसों में भी नकली किन्नर जा रहे थे। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन
Agra News: Fake Transgender Stoped Bride Car For Money
कमला नगर थाना - फोटो : अमर उजाला
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि किन्नरों के रुपये मांगने की सूचना पर पुलिस गई थी। मगर, कोई सामने नहीं आया। यही पता चला कि कुछ लोगों से विवाद हुआ था। अगर, नकली किन्नर रहते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed