फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers protest

किसान आंदोलन की तपिश जिले तक पहुंची

Sat, 05 Dec 2020 07:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
farmers protest
कलक्ट्रेट चौराहे पर किसान सभा के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से रोकती पुलिस ।स - फोटो : ETAH
एटा। किसान आंदोलन की तपिश अब जिले तक पहुंचने लगी है। शनिवार को प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर रहे किसान सभा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के हाथों से जलता हुआ पुतला छीनकर उसे बुझा दिया। भाकियू ने कलक्ट्रेट में सभा कर आठ दिसंबर को भारत बंद की रणनीति बनाई, जबकि अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने मंडी में जनसंपर्क कर भारत बंद को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में कचहरी चौराहे पर उप्र किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से पुतला छीनने को लेकर कार्यकर्ताओं की जद्दोजहद हुई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाते आंदोलन जारी रहेगा। राजाराम यादव, चौब सिंह धनगर, एदल सिंह, इरफान अली, योगेश कुमार बघेल, महीपाल सिंह, कौशल किशोर यादव, जगदीश राघव, रमेश बाबू यादव, सर्वेंद्र यादव और फहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद की रणनीति बनाई। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इसमें ओमप्रकाश, महेश चंद, जुगेश कुमार, रमेश कुशवाह, रामप्रकाश वर्मा, रामगोपाल, रनवीर सिंह, जयपाल बसिंह, चंद्रकली और श्यामा बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्ष ने शनिवार को मंडी में आढ़तियों और किसानों से जनसंपर्क किया। उनसे कृषि कानून के विरोध में आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद में समर्थन मांगा, बताया कि व्यापार मंडलों के साथ भी बैठक कर बाजार बंद में समर्थन मांगा जाएगा। भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के आह्वान पर कार्यकर्ता भारत बंद की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed