{"_id":"63befa5f172f233e6d4d74bc","slug":"farmers-of-the-district-are-owed-rs-16-21-crore-kasganj-news-agr560064052","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 16.21 करोड रुपये के बकाएदार हैं जिले के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 16.21 करोड रुपये के बकाएदार हैं जिले के किसान
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 7500 किसान बिजली विभाग के उपभोक्ता है। इन किसानों पर विभाग का 16.21 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया बिल जमा न करने पर एक किसान जेल में भी बंद है। शासन से किसानों के बकाया पर अब बिजली कनेक्शन न काटने के आदेश से किसानों को काफी राहत मिलेगी।
बिजली विभाग के द्वारा किसानों का बकाया होने पर बिना किसी नोटिस के कनेक्शन का विच्छेदन कर दिया जाता है। इसके साथ ही विभाग उनके खिलाफ एफआई दर्ज करा देता है और आरसी जारी कर देता है। जब किसान आरसी के बाद भी बिल का बकाया जमा नहीं कर पाता तो उसे जेल तक जाना पड़ जाता है। इस स्थिति को सांसद एवं विधायकों ने सीएम के संज्ञान में लाया गया तो सीएम ने किसानों के हित में तुरंत आदेश जारी कर दिए। अब बिजली विभाग के अधिकारी बकाया होने पर किसान का कनेक्शन नहीं काट सकेंगे। अब यदि कोई कर्मी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इस आदेश के बाद किसानों को काफी राहत मिली है। किसान को एफआईआर दर्ज होने, आरसी जारी होने, जेल जाने आदि के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
शासन से किसानों के बकाया पर कनेक्शन न काटने के जो आदेश दिए हैं उसके बाद विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई आदि को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब किसी किसान पर न ही एफआईआर होगी और न हीं आरसी ही जारी की जाएगी। एसके रावत, अधीक्षण अभियंता