फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers demonstrated and submitted memorandum to the Block Development Officer

Agra News: किसानों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jan 2025 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Jan 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated and submitted memorandum to the Block Development Officer
- कहा, अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो ब्लॉक परिसर में गोवंश बांधकर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। ब्लॉक परिसर जागीर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। कहा, ब्लॉक कार्यालय में गोवंश बांधकर ताला लगा देंगे।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा की अगुवाई में यह धरना हुआ। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल को रौंदने के साथ ही खा जाते हैं, किसानों पर हमला कर देते हैं। इन्हें गोशाला में भेजा जाए। गोशालाओं में भूसा एवं दाना के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्तियों का चयन ग्राम स्तर पर किया जाए। खाद विक्रेताओं द्वारा खाद पर अतिरिक्त शुल्क लिए जाने एवं अनावश्यक वस्तु देने पर वैधानिक कार्रवाई की जाए। वृद्धावस्था व विधवा पेंशन के पात्रों का चयन ग्राम स्तरीय शिविर लगाकर किए जाएं। उनकी मांगों पर यदि एक सप्ताह में सुनवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के समस्त छुट्टा गोवंश को ब्लॉक परिसर में बांधकर ताला लगा देंगे। मांग करने वालों में अरविंद मिश्रा, शीलेंद्र दुबे, यतेंद्र, शैलेंद्र चौहान, ब्रजेश पाल, सोनू गुप्ता, संजीव कुमार, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




भाकियू अराजनैतिक ने उठाई किसानों की आवाज
फोटो-7
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव पैरार शाहपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक हुई। इसमें नए लोगों को संगठन से जोड़ा गया। जिलाध्यक्ष नवनीत प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और किसानों के हित में काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संजेश यादव, अभिमन्यु यादव, सत्यप्रकाश, ब्रजकिशोर, मनोज यादव, वेदराम सिंह, नीरज यादव बंटू, अंकुर यादव, जवाहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed