{"_id":"5a68a4534f1c1b8e238b480d","slug":"farmer-leader-committed-suicide-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सुसाइड, आलू की फसल के नुकसान से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सुसाइड, आलू की फसल के नुकसान से थे परेशान
न्यूज डेसक, अमर उजाला जलेसर (एटा)
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
किसान नेता की मौत से गमजदा परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा में लगातार तीन वर्षों से आलू में हुए लाखों रुपये के नुकसान से परेशान भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद भाकियू नेता का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना तहसील जलेसर के गांव नगला सुखदेव की है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह के बेटे ओम प्रताप सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायर की आवाज सुनकर परिवारीजन उनके कमरे की ओर दौड़े। मगर दरवाजा अंदर से बंद था।

Trending Videos
मृतक किसान नेता
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा ओम प्रताप खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने शकरोली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर जलेसर एवं शकरोली कोतवाली के प्रभारी घटना स्थल पहुंचे।
जहां पीड़ित परिवार ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई न करने की बात कहीं और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। किसान नेता की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फेल गई। देखते ही देखते हजारों की तादात में लोग नगला सुखदेव पहुंच गए।
किसान नेता की आत्महत्या के पीछे पति पत्नी के बीच में आपसी विवाद भी बताया जा रहा है, जिसको लेकर किसान नेता डिप्रेशन में चल रहा थे। हालांकि इस बात को कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है।
आत्महत्या करने वाले किसान नेता ओमप्रताप जलेसर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला गंगा में असमायोजित शिक्षामित्र भी थे। एक तरफ आलू की मार और दूसरी तरफ नौकरी चले जाने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।