फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Dies in Road Accident at Mainpuri Karhal

खेत से लौट रहे किसान को वाहन ने रौंदा, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Wed, 18 Dec 2019 04:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Dec 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer Dies in Road Accident at Mainpuri Karhal
विनोद कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घिरोर मार्ग पर बुधवार सुबह खेत से घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी 45 वर्षीय किसान विनोद कुमार बुधवार की सुबह खेत पर गए थे। सुबह करीब 6:30 बजे वह खेत से घर वापस आ रहे थे। जब वह घिरोर मार्ग पर गांव के पास पहुंचे, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल किसान ने कुछ ही देर में घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने विनोद का शव पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सूचना मिलने के बाद सीओ अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। परिजन शव को घटनास्थल पर रखे हुए थे। मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी।

सीओ के समझाने और कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन व ग्रामीण वहां से हट गए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed