फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Dies Due To Cold Water in Crop Firozabad

यूपीः खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 18 Dec 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Dec 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer Dies Due To Cold Water in Crop Firozabad
विनोद कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना मटसेना के गांव दतावली निवासी किसान की गेहूं की फसल में सोमवार रात पानी लगाने के दौरान हालत खराब हो गई। परिजन उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


दतावली निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र बेताल सिंह यादव पिछले दो दिनों से रात में गेहूं की फसल में पानी को लगाने को जा रहे थे। सोमवार को भी रात साढ़े दस बजे करीब घर से गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए चले गए थे। लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। खेत की ओर जाकर देखा तो वह खेत के किनारे अचेतावस्था में पड़े थे। 
विज्ञापन


विनोद को अचेत देखकर परिवार के लोग एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेत से उसे उठाकर घर लाए और हाथ, पैरों की मालिश की। आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल में स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर में लाए। किसान की उपचार के ही दौरान डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई कालीचरन ने बताया विनोद पिछले दो दिन से रात्रि में गेहूं की फसल की सिंचाई करने के लिए रात में जा रहे थे। पानी लगाने के दौरान सर्दी लगने के कारण उसकी मौत हुई है। इस घटना के संबंध में एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने कहा कि किसान की खेत में पानी लगाने के दौरान मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल 
दतावली निवासी किसान विनोद कुमार यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई कालीचरन,प्रमोद भी खेती करते हैं। मृतक की पत्नी सविता देवी यादव का रो-रोकर बुरा हाल था। किसान की सबसे बड़ी बेटी राखी,तीन बेटा राहुल,सिंकू एवं दिलीप हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed