फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family Become Positive From One Member Oxygen Label Down Admmitd In Hospital

दूसरी लहर: एक सदस्य से पूरा परिवार हुआ संक्रमित, रूप बदलकर और घातक हुआ वायरस, पढ़िए पूरी खबर

Fri, 18 Jun 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Jun 2021 12:05 AM IST
सार

आगरा में कोरोना वायरस की पहली लहर में लगभग 25वें परिवार से एक-दो सदस्यों को भर्ती करने की नौबत पड़ रही थी। लेकिन दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण से ऑक्सीजन की कमी से अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आई।

विज्ञापन
Family Become Positive From One Member Oxygen Label Down Admmitd In Hospital
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने खूब कहर बरपाया। एक के संक्रमित होने पर पूरे परिवार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर संक्रमित हर पांचवें परिवार में किसी एक सदस्य के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।  

विज्ञापन

मई तक 15 हजार संक्रमित मरीज मिले
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि पहली लहर में मार्च 2020 से मार्च 2021 करीब 10500 लोग संक्रमित हुए, इनमें से लगभग 20 से 25वें परिवार में सामूहिक रूप से संक्रमित मिल रहे थे और परिवार के एक सदस्य को अस्पताल में भर्ती होने की नौबत पड़ रही थी, दूसरी लहर की बात करें तो अप्रैल से मई तक 15000 संक्रमित मरीज मिले और लगभग पूरा परिवार ही कोरोना की चपेट में आया, संक्रमित हर पांचवें परिवार में से एक सदस्य को अस्पताल भर्ती होना पड़ा। फेफडे़ खराब होने से मौतें भी ज्यादा हुईं
विज्ञापन


रिपोर्ट निगेटिव पर फेफड़ों में मिला संक्रमण
एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि कोविड अस्पताल में ऐसे कई मरीज भर्ती हुए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन फेफड़ों में संक्रमण मिला। इसी कारण कई मरीज देर से भी अस्पताल पहुंचे। सांस तक नहीं ले पा रहे थे, तत्काल आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरस आंतरिक बदलाव कर बना घातक
एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि पहली लहर में संक्रमित मरीज से एक या दो ही लोग ही चपेट में आ रहे थे, लेकिन दूसरी लहर में यह कई गुना और तेजी से लोगों को संक्रमित करने लगा, इसकी वजह यह रही कि पहली लहर में के बाद वायरस ने आंतरिक बदलाव कर घातक रूप धर लिया, इससे संक्रमण की दर और मौतें ज्यादा हुईं। 

ये भी पढ़ें: आगरा कोरोना वायरस: 450वीं मौत, चार नए मरीज मिले, 165 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed