फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Update: Four New Corona Patient Found And One More Death From Covid

आगरा कोरोना वायरस: 450वीं मौत, चार नए मरीज मिले, 165 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 16 Jun 2021 10:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Jun 2021 10:09 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे में 8,504 लोगों की जांच की गई है। जिले में कुल 25806 मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
Agra Corona Virus Update: Four New Corona Patient Found And One More Death From Covid
कोरोना वायरस: कोरोना की जांच के लिए नमूना लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में मंगलवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई। अब तक 450 मौतें हो चुकी हैं। 87 दिन बाद सबसे कम चार नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 8,504 लोगों की जांच की गई है। जिले में कुल 25806 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से चार नए समेत कुल 25191 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 165 सक्रिय मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


शनिवार और रविवार के सप्ताहांत कर्फ्यू से संक्रमण की शृंखला टूटती नजर आ रही है। विगत 20 मार्च को 86 दिन पहले तब सबसे कम चार नए मरीज मिले थे। वहीं कल सोमवार को छह नए मरीज मिले। सोमवार को 8075 लोगों की जांच की गई। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.62% है। शहर व देहात में कुल 165 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा, लोग मास्क जरूर पहनें। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है वे टीकाकरण जरूर करा लें। उन्होंने कहा, प्रत्येक व्यक्ति अब स्वयं जिम्मेदार होना पड़ेगा। कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को खांसी न बुखार, जांच कराई तो कोरोना निकला
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में 265 बच्चे संक्रमित हुए। इनमें 187 बच्चों में तो कोई भी लक्षण नजर नहीं आया। परिजनों के संक्रमित होने के बाद एहतियातन जांच कराने में बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 


सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 10 साल तक के बच्चों की बात करें तो एक अप्रैल से 10 जून 265 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इनमें से अप्रैल में 130 और मई में 131 बच्चे संक्रमित हुए। 10 जून तक चार बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें करीब 187 बच्चों में बुखार, सांस लेने में परेशानी, गला बैठने जैसे लक्षण नहीं मिले थे। इन्हें कोई परेशानी भी नहीं मिली थी। घर के किसी सदस्य के संक्रमित होने पर इनकी जांच कराने पर वायरस की पुष्टि हुई थी बाकी के बच्चों में हल्का बुखार, गले में खराश या जुकाम की शिकायत रही। पहली लहर में संक्रमित हुए 213 बच्चों में भी अधिकांश को किसी तरह का लक्षण नहीं मिला था।

अनलॉक: दो महीने बाद 16 जून को खुलेगा ताजमहल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed