{"_id":"6ac46bb3f9f6f162fc0d9528","slug":"agra-traffic-alert-major-diversions-for-ram-barat-and-janakpuri-heavy-vehicles-banned-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम बरात 2026: आगरा में आज से भारी वाहनों की नो एंट्री, इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; देखें रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम बरात 2026: आगरा में आज से भारी वाहनों की नो एंट्री, इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; देखें रूट प्लान
Tue, 06 Oct 2026 09:02 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:02 AM IST
सार
राम बरात और जनकपुरी महोत्सव को लेकर आगरा में आज से चार दिन यातायात व्यवस्था बदली रहेगी, कई मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भी मध्यम और भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी, जबकि बाहरी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।
विज्ञापन
जनकमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऐतिहासिक श्रीराम बरात मंगलवार को पुराने शहर में निकाली जाएगी। बुधवार से तीन दिन जनकपुरी का आयोजन होगा। इसके लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। राम बरात के लिए 6 अक्तूबर की दोपहर 2 बजे से 7 अक्तूबर तक डायवर्जन रहेगा। मार्ग पर आम लोगों के वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। जनकपुरी के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रतिबंध लागू रहेगा। हाईवे पर भी भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन
भावना एस्टेट में आयोजित जनकपुरी महोत्सव की वजह से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात एक बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मध्यम और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राम बरात के लिए मंगलवार दोपहर से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सामान्य यातायात रहेगा लेकिन भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ग्वालियर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। जयपुर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद 7 अक्तूबर को राम बरात के स्वरूप मनकामेश्वर मंदिर से जनकपुरी के लिए रवाना होंगे। भावना एस्टेट चौराहे से जनकपुरी महल तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। 6 अक्तूबर रात 11 बजे से जनकपुरी मार्ग पर प्रवेश निषेध भी जारी रहेगा। इस अवधि के सभी प्रवेश निषेध पास निरस्त रहेंगे। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार और पार्किंग
श्रद्धालुओं के लिए पांच प्रवेश द्वार और सात अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। श्रद्धालु सिकंदरा तिराहा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट और गुरुद्वारा कट से मेला क्षेत्र में पहुंच सकेंगे। प्रमुख प्रवेश द्वार केके नगर कट, पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट, भावना एस्टेट कट, बुलेट अड्डा शोरूम कट और अमर उजाला कट रहेंगे। पार्किंग में जनक महल के पीछे अति विशिष्ट-विशिष्ट पार्किंग उपलब्ध है। भावना एस्टेट अपार्टमेंट में पास कार्ड धारकों के लिए 250 से 275 वाहनों की क्षमता है। नवीन जैन का प्लॉट 700 से 750 वाहनों, कमल चौधरी का प्लॉट 300 से 350 वाहनों और देव कॉलेज के पास तीन प्लॉट 200 से 225 वाहनों के लिए हैं। भावना एस्टेट अपार्टमेंट के सामने बैरियर से जनक महल होते हुए रामरघु अपार्टमेंट तक वाहन निषेध क्षेत्र रहेगा। स्थानीय निवासियों को निवास संबंधी दस्तावेज दिखाने पर ही अनुमति मिलेगी।