फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake manure case: report against warehouse owner

नकली खाद प्रकरण: गोदाम स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

तीन दिन पूर्व अमांपुर रोड स्थित एक निजी गोदाम में नकली खाद बनती हुई पकड़ी गई थी।मौके से नकदी खाद की 119 बोरी डीएपी, 50 बोरी एमओपी खाद बरामद की गई।जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि हरवीर सिंह के पास कोई स्टाक या बिक्री रजिस्टर भी नहीं मिला।

विज्ञापन
Fake manure case: report against warehouse owner

विस्तार

कासगंज। तीन दिन पूर्व अमांपुर रोड स्थित एक निजी गोदाम में नकली खाद बनती हुई पकड़ी गई थी। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी द्वारा गोदाम स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को अमांपुर रोड पर हरवीर सिंह के निजी गोदाम में नकली खाद बनाते हुए पकड़ी गई। मौके से नकदी खाद की 119 बोरी डीएपी, 50 बोरी एमओपी खाद बरामद की गई। वहीं एमओपी नकली खाद बनाने के लिए 9 बोरी गेरू, 19 बोरी नमक और बोरियों को पैक करने के लिए एक पैकिंग मशीन भी मौके से जब्त की गई।
विज्ञापन

63 बोरी खाली मिलीं जिनपर कैल्शियम सल्फेट (भूमि सुधारक) लिखा हुआ था। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि हरवीर सिंह के पास कोई स्टाक या बिक्री रजिस्टर भी नहीं मिला। हरवीर सिंह गोदाम पर रखी खाद के बारे में भी कुछ नहीं बता सके। उर्वरक पटल सहायक ने बताया कि आरोपी हरवीर सिंह को विभाग द्वारा कोई विक्रय प्राधिकार पत्र जारी नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि आरोपी गोदाम स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed