{"_id":"633a9e77ac9b995e2b6f3578","slug":"fake-inspector-arrested-up-police-uniform-in-tundala-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फिरोजाबाद में पकड़ा गया 120 किलो वजन वाला फर्जी इंस्पेक्टर, बताया क्यों पहनी थी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फिरोजाबाद में पकड़ा गया 120 किलो वजन वाला फर्जी इंस्पेक्टर, बताया क्यों पहनी थी वर्दी
Mon, 03 Oct 2022 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:03 PM IST
सार
आरोपी के पास से एक वैगनआर कार, दो पैनकार्ड, एक पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन एटीएम, मेट्रो यात्रा कार्ड एवं इंस्पेक्टर का फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस की वर्दी और 2200 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
फर्जी इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गस्त कर रही पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब तीन सितारा वर्दी में एक भारी भरकम शरीर वाले पुलिस वाले के लोगों को धमकाते हुए देखा। उम्र कम थी, लेकिन वजन ज्यादा था। ये देख पुलिस टीम को शक हुआ। पूछताछ की तो मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय शनिवार रात साढ़े नौ बजे हाइवे पर गस्त कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने सूचना दी कि राजा का ताल के निकट गांव जरौलीकलां मोड़ पर एक इंस्पेक्टर द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे व राजा का ताल चौकी इंचार्ज गौरव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में एक युवक वाहनों को रोकते हुए चेकिंग कर रहा था, जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो पहले तो वह रौब जमाने का प्रयास करता रहा, लेकिन बाद में सख्ती के बाद उसने सबकुछ सच बता दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने अपना नाम मुकेश यादव निवासी कड़कड़ मॉडल-3 साहिबावाद गाजियाबाद बताया। पुलिस आईडी पर पता गांव पोस्ट सैफई, इटावा लिखा है। अन्य कागजातों में अन्य फर्जी नाम पते लिखे हैं। आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह इंस्पेक्टर का फर्जी आईकार्ड दिखाकर लोगों से ठगी करता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज के अलावा हैड कांस्टेबल रामअवतार, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, मोनू चौहान, राहुल चौधरी शामिल रहे।