फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Encounter Case Of Etah Police Constable And One Accused Arrests

एटा फर्जी मुठभेड़ प्रकरण: सिपाही शैलेंद्र यादव और शराब माफिया बंटू गिरफ्तार, इंस्पेक्टर फरार, पढ़िए पूरा मामला

Fri, 26 Mar 2021 10:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Mar 2021 10:15 AM IST
सार

  • फरार आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
  • इंस्पेक्टर व दूसरे सिपाही की देर रात तक गिरफ्तार होने की संभावनाएं

विज्ञापन
Fake Encounter Case Of Etah Police Constable And One Accused Arrests
आरोपी सिपाही शैलेंद्र और शराब तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी सिपाही शैलेंद्र सिंह यादव और शराब माफिया बंटू यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ जारी है और देर रात तक उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात के तत्कालीन इंस्पेक्टर इंद्रेशपाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों की ओर से फर्जी मुठभेड़ में 10 लोगों को जेल भेजने के आरोपी मुख्य आरक्षी शैलेंद्र यादव को पुलिस टीमों ने गुरुवार को इटावा से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में शामिल शराब माफिया बंटू यादव को गाजियाबाद व दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पुलिस देर शाम तक थाना लेकर आ गई और पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी
विज्ञापन

आगरा में युवक पर तेजाब से हमला : प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा प्रेमिका ने ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार देर रात इंस्पेक्टर इंद्रेशपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए चंदौसी स्थित उनके मकान पर छापा मारा गया था, लेकिन भनक लगने के चलते इंद्रेशपाल सिंह भागने में सफल रहा। पुलिस टीम की ओर से भाई और भतीजे को हिरासत में ले लिया गया और एटा लाकर संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

वहीं सीओ सदर इरफान नासिर खान के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी सिपाही संतोष यादव के गृह जनपद इटावा स्थित गांवों में छापा मारा। यहां से कुछ परिजनों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने संभावित ठिकानों के बारे में बताया है, जहां पर पुलिस दबिश देने की तैयारियां कर रही है और देर रात तक गिरफ्तार होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह यादव और माफिया बंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरार इंस्पेक्टर और सिपाही की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।  -सुनील कुमार सिंह, एसएसपी

यह है मामला
आगरा रोड स्थित यदुवंशी ढाबा संचालक प्रवीन कुमार का आरोप था कि चार फरवरी को दोपहर करीब दो बजे भाई पुष्पेंद्र ढाबा पर मौजूद था। इस दौरान कोतवाली देहात के दो आरक्षी शराब के नशे में धुत्त होकर आए और करीब चार सौ रुपए का खाना खाया। जब रुपए मांगे गए तो मारपीट शुरू कर थाना से प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह सहित करीब दो गाड़ियां पुलिस की मंगा लीं। ढाबा पर खाना रहे ग्राहकों को भी ठा लाए और कोतवाली परिसर में रखा गांजा और शराब लगाकर पुष्पेंद्र सहित सभी का चालान कर दिया।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ के बाद शराब व गांजा के साथ जिन दस लोगों को जेल भेजा गया था वे दोषी नहीं पाए गए। जिस ढाबा पर फायरिंग होना बताया गया वहां कोई गोली नहीं चली है। चार फरवरी को सभी इत्तेफाक से ढाबा पर खाना खाने पहुंचे थे। तभी तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात इंद्रेशपाल, आरक्षी संतोष व शैलेंद्र यादव द्वारा फर्जी मुठभेड़ व झूठी बरामदगी दिखाई गई इसमें शराब माफिया बंटू यादव की मिलीभगत सामने आई। 

 शिकायतकर्ता प्रवीन कुमार के भाई पुष्पेंद्र यादव व चचेरे भाई दीपक यादव का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। जेल भेजे गए तीन आरोपी बिहार के हैं जब कि अन्य अलग-अलग गांव के हैं। चार फरवरी को सभी इतफाक से ढाबा पर खाना खाने पहुंचे थे, तभी प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल, आरक्षी संतोष यादव व शैलेंद्र यादव ने झूठी बरामदगी दिखाई गई। तीनों ने शराब माफिया बंटू यादव के साथ मिलकर खेल किया। जांच में आशू यादव, टिंकू यादव निवासीगण गांव दरिगपुर का अपराधिक इतिहास मिला है, जबकि अन्य का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed