{"_id":"6a98da59a24a6422560049f3","slug":"fake-court-marriage-on-stamp-paper-advocate-traps-couple-groom-s-sisters-made-witnesses-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमियों से धोखा: फर्जी स्टांप पर करवा दी कोर्ट मैरिज, बहनों को बनाया गवाह; थाने में काटनी पड़ी पूरी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमियों से धोखा: फर्जी स्टांप पर करवा दी कोर्ट मैरिज, बहनों को बनाया गवाह; थाने में काटनी पड़ी पूरी रात
Thu, 03 Sep 2026 07:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:54 AM IST
सार
आगरा में एक अधिवक्ता ने प्रेमी जोड़े से स्टांप पेपर पर विवाहनामा बनवाकर हस्ताक्षर करा दिए और युवक की बहनों को गवाह बना दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महज स्टांप पेपर पर किया गया विवाह वैध कोर्ट मैरिज नहीं है। दोनों पक्षों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमी युगल। सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगरा में एक युवती और उसके प्रेमी को एक अधिवक्ता ने फंसा दिया। अधिवक्ता ने स्टांप पेपर पर विवाहनामा बनाकर दोनों के हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद युवक की बहनों को ही उसमें गवाह भी बना दिया।
विज्ञापन
न्यू आगरा क्षेत्र की युवती की मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश की तो युवती युवक के घर पर मिली। युवक के परिजन ने स्टांप पेपर पर शादी होने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्टांप पर की गई शादी वैध नहीं होती है। पुलिस युवती, युवक और उसकी बहनों को थाने ले आई। लड़की की मां पहचान पत्र नहीं दिखा पाई लेकिन बेटी को नाबालिग बताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में बीती दोनों की रात
पुलिस ने कार्रवाई कराने के लिए तहरीर देने की बात कही लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने लड़की और लड़के को उनके परिजन के सुपुर्द किया। यह मामला रात भर थाने में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिसकर्मियों ने प्रेमी की चुटकी भी ली। बाद में थाना प्रभारी ने उन्हें कानून के बारे में बताया और भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर छोड़ा।
पुलिस ने कार्रवाई कराने के लिए तहरीर देने की बात कही लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने लड़की और लड़के को उनके परिजन के सुपुर्द किया। यह मामला रात भर थाने में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिसकर्मियों ने प्रेमी की चुटकी भी ली। बाद में थाना प्रभारी ने उन्हें कानून के बारे में बताया और भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन