{"_id":"68ba6671a397f51e3e0ffc7a","slug":"fake-complaint-disposal-will-invite-action-dvvnl-md-warns-officials-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली आपूर्ति होगी बेहतर...डीवीवीएनएल के एमडी की चेतावनी-शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर सीधे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली आपूर्ति होगी बेहतर...डीवीवीएनएल के एमडी की चेतावनी-शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर सीधे कार्रवाई
Fri, 05 Sep 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:56 AM IST
सार
डीवीवीएनएल एमडी नितीश कुमार ने झांसी, बांदा और कानपुर प्रथम जोन की समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। 1912 पर दर्ज शिकायतों का फर्जी निस्तारण पकड़े जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डीवीवीएनएल
- फोटो : शोसल मीडिया
विस्तार
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के एमडी नितीश कुमार ने अधिकारियों को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ चेतावनी दी है कि रैंडम आधार पर जांच के दौरान अगर 1912 पर आई शिकायतों का निस्तारण फर्जी मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिकंदरा स्थित डीवीवीएनएल मुख्यालय में बृहस्पतिवार को झांसी, बांदा व कानपुर प्रथम जोन की समीक्षा बैठक हुई। एमडी ने इससे पहले पिछले दो वित्तीय वर्ष के दौरान के बिजनेस प्लान के तहत स्वीकृत कार्यों और वसूली की प्रगति की समीक्षा की। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ 11 और 33 केवी की लाइनों को सुधारने का काम तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने बताया कि 2025-26 के बिजनेस प्लान में 6721 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि, 16 नए 33 केवी सबस्टेशन और 33 व 11 केवी लाइनों के सुदृढ़ीकरण के 1000 कार्य होंगे। इसके अलावा सभी स्टेशनों की सुरक्षा के लिए 1401 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
15 सितंबर से चलेगा अनुरक्षण माह
एमडी ने कहा कि 15 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच अनुरक्षण माह के दौरान मेंटनेंस के कार्य किए जाएंगे। अधिकारी अभी से उन सभी कार्यों को चिह्नित कर उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें।