फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake candidate broke into railway exam

Agra: रेलवे की परीक्षा में लगा दी सेंध, ऐसे पकड़ में आया फर्जी परीक्षार्थी; केस हुआ दर्ज

Wed, 09 Jul 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 09:06 AM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड की आरपीएफ कांस्टेबल की परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी ने सेंध लगा ली।  बायोमेट्रिक मिलान नहीं होने पर वो पकड़ में आ सका। 
 

विज्ञापन
Fake candidate broke into railway exam
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में हाईवे स्थित नगला रामबक्स के आईओन डिजिटल जॉन (देव कॉलेज) में 7 मार्च को रेलवे भर्ती बोर्ड की आरपीएफ कांस्टेबल की परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी ने सेंध लगा ली। एक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक मिलान नहीं हो सका है। इस पर टीसीएस कंपनी की ओर से केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के मुकेश कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे के मुताबिक, विकास कुमार ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आरपीएफ कांस्टेबल की परीक्षा 7 मार्च को दी थी जिसकी रेलवे भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ ने फाइनल जांच की। जांच में आधार कार्ड के अंगूठा निशानी (बायोमेट्रिक) मैच नहीं हुए हैं। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि डीसीपी के आदेश पर परीक्षार्थी विकास कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed